तलाक के 10 साल बाद फिर दुल्हन बनने जा रही हैं जेनिफर विंगेट, TV के इस नामी एक्टर संग लेंगी सात फेरे

टीवी की नामी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आए दिनों अपनी खूबसूरती और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि जेनिफर अकसर अपने काम को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। पर्सनल लाइफ को लेकर उनका नाम कम ही हेडलाइन में आता है। जेनिफर ने साल 2012 में एक्टर करण सिंग ग्रोवर संग शादी रचाई थी। शादी के लगभग दो साल बाद दोनों अलग हो गए और साल 2016 में दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया था। तलाक के कुछ दिनों बाद ही साल 2016 में करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस विपाशा बसु संग शादी रचाई थी।

Jennifer winget

शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं जेनिफर

करण सिंह ग्रोवर के साथ तलाक के बाद जेनिफर का नाम किसी अन्य के साथ नहीं जुड़ा। उन्होंने अपनी प्राइवेट लाइफ पूरी तरह से प्राइवेट रखी, लेकिन हाल ही में जेनिफर की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जेनिफर विंगेट शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करण वाही और जेनिफर दोनों काफी पुराने दोस्त हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने जा रहे हैं।

करण-जेनिफर हैं पुराने दोस्त

हालांकि दोनों शादी कब और कहां करेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है और ना ही जेनिफर ने अपना रिश्ता अभी तक करण वाही संग ऑफिशियल किया है। ऐसे में फैन्स का मानना है कि दोनों गुपचुप भी शादी रचा सकते हैं। आपको बता दें कि जेनिफर और करण वाही दोनों एक साथ कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2007 में दोनों 'दिल मिल गए' शो में नजर आए थे। इसके बाद दोनों को साल 2014 में सीरीज 'रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी' में देखा गया था तो दोनों का बॉन्ड पहले से ही काफी अच्छा है। ऐसे में फैन्स का मानना है कि अब एक्ट्रेस अपना दोस्ती का रिश्ता आगे बढ़ाकर हमसफर में बदलने जा रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jennifer winget
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X