जेनिफर विंगेट फैन्स के लिए खुशखबरी - लौट रहा है इस शानदार सीरियल का सीज़न 2
जेनिफर विंगेट के फैन्स के लिए बेहद शानदार खबर है। उनके सबसे पसंदीदा शो बेहद के लेखक ने कंफर्म किया है कि सीरियल के सीज़न 2 की कहानी पर काम हो चुका है। और इसकी कहानी भी पहले सीज़न की ही तरह, जुनून और ज़िद की कहानी होगी। अब इस खबर को सुनकर फैन्स बेहद खुश हैं। हालांकि बेहद 2 कब ऑन एयर होगा इसकी चर्चा नहीं हुई है।
गौरतलब है कि बेहद से जेनिफर विंगेट ने टीवी की दुनिया में अपना रंग बदला था। इस शो में जेनिफर पहली बार निगेटिव किरदार में नज़र आई थीं और उन्हें निगेटिव किरदार को इतना बखूबी निभाते देख हर कोई चौंक गया था। उनका एक्टिंग का सफर काफी दिलचस्प रहा है। टीवी से लेकर फिल्मों तक।
जेनिफर विंगेट टीवी की दुनिया का सबसे प्यारा नाम है। फैन्स उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। आज जेनिफर अपना जन्मदिन मना रही हैं तो हमने सोचा कि उनकी अब तक की उपलब्धियां और उनके सफर पर चर्चा तो होनी ही चाहिए। जेनिफर विंगेट ने अपने सफर की शुरूआत की थी स्टार प्लस के शो शाका लाका बूम बूम के साथ।

इस शो पर जेनिफर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखाई देती थीं। इसके बाद जेनिफर अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय स्टारर कुछ ना कहो में अभिषेक बच्चन की बहन की भूमिका में दिखाई दीं। फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या के साथ डांस भी किया।


Click it and Unblock the Notifications











