जेनिफर विंगेट की ये बेहद बोल्ड तस्वीर आयी सामने, फैंस कर रहे हैं फिगर की तारीफ
जेनिफर विंगेट के फैंस एक तरफ जहां बेहद 2 का इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया में आग लगा रही हैं। जी हां, जेनिफर एक बार फिर से अपनी इन हॅाट तस्वीरों के कारण चर्चा में हैं। जेनिफर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।
अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो हमेशा पोस्ट करती रहती हैं। जेनिफर ने ब्लैक ड्रेस के साथ अपनी अब तक की सबसे बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है। आपको बता दें कि इस तस्वीर को अब तक 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर जेनिफर के फैंस की संख्या लाखों में है।

यहां तक कि उनके कई फैंस क्लब भी हैं जो कि जेनिफर की तस्वीरों को चंद मिनट में वायरल कर देते हैं। जेनिफर के इंस्टाग्राम पर फॅालोअर्स की संख्या 7.9 मिलियन तक पहुंच गई है।इससे साफ अंदाजा हो जाता है कि जेनिफर के फैंस किस तादाद में उन्हें पसंद करते है।
34 साल की जेनिफर टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा है। बैक टू बैक उनके दो शो बेहद और बेपनाह रिलीज हुए। दोनों ही शो में जेनिफर को फैंस का ढेर सारा प्यार और सपोर्ट मिला है।
यहां देखिए जेनिफर की ये तस्वीरें आपको दीवाना बना देंगी। लेटेस्ट तस्वीरों में जेनिफर कयामत ढा रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications











