बेहद - बेपनाह एक्टर जेनिफर विंगेट का कलंक पोस्टर सबके होश उड़ा रहा है, इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल
जेनिफर विंगेट टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। जहां वो अपने अलग अलग किरदारों से फैन्स का दिल जीतती हैं तो वहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स अपना दिल छोड़ कर चले जाते हैं। हाल ही में फैन्स के होश तब उड़ गए जब जेनिफर विंगेट, करण जौहर की आने वाली पीरियड फिल्म कलंक में दिखाई दीं।
जेनिफर को कलंक के पोस्टर पर देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वहीं इस पोस्टर पर जेनिफर इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि हर किसी का ध्यान धड़ाधड़ इस पोस्टर को शेयर करने में लग गया।

किसी ने ध्यान ही नहीं दिया कि ये पोस्टर असली नहीं बल्कि बस किसी फैन का प्यार है जो जेनिफर की फोटो को कलंक के पोस्टर तक खींच लाया। हालांकि जेनिफर इस पोस्टर पर लग भी ऐसी ही रही हैं मानों बस इसी फिल्म के लिए बनी हों।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया के आने के बाद टीवी और फिल्मों की दूरी लगभग ना के बराबर रह गई है। टीवी स्टार्स भी उतने ही पॉपुलर हैं जितने कि फिल्म स्टार्स। वहीं कई टीवी स्टार धीरे धीरे टीवी, फिल्में और वेब सीरीज़ सब कुछ एक साथ मैनेज कर रहे हैं। अब बस फैन्स को भी जेनिफर के अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications











