Bepannaah पर जोया 'जेनिफर विंगेट' का खुलासा, अचानक हुआ ये सब, बॅालीवुड में एंट्री!
टीआरपी में सफल ना होने के कारण ऐसे कई शो इन दिनों आॅफ एयर किए जा रहे हैं। भले ही यह शो फैंस के बीच कितना भी लोकप्रिय क्यों ना हो। ऐसा ही कुछ हुआ कलर्स टीवी के शो बेपनाह के साथ।
बेपनाह लीप और बेपनाह सीजन 2 की खबरों के बीच बेपनाह को आॅफ एयर कर दिया गया। लेकिन बेपनाह के खत्म होने से पहले सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ। DontEndBepannaah जैसे हैशटैग शुरू किए गए।
फैंस ने लगातार शो बंद होने पर नाराजगी जाहिर की। यहां तक जेनिफर और हर्षद के अब टीवी पर साथ नहीं दिखाई देने पर कई फैंस के दिल टूट गए।

आखिर क्यों जेनिफर और हर्षद का यह शो बंद हो गया। क्यों इस शो को आॅनलाइन लाने से जेनिफर ने इंकार कर दिया। इन सारे सवालों का जवाब खुद जेनिफर ने दिया है।
इस बीच शो छोड़ने की वजह जेनिफर का साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए कोई फिल्म साइन करना भी माना जा रहा था। इन सब सवाल पर जेनिफर ने एक वेबसाइट से खास बातचीत कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











