बेहद 2 से पहले सेक्सी बोल्ड अवतार में नज़र आईं जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट का नाम लेते ही एक क्यूट सी, प्यारी सी लड़की का चेहरा सबकी आंखों के सामने आ जाता है। इसलिए जब जेनिफर विंगेट बेहद में माया के निगेटिव किरदार में नज़र आईं तो सब चौंक गए। उन्होंने अपनी हॉट - सेक्सी इमेज से सबको हैरान कर दिया।
अब जेनिफर विंगेट, एक बार फिर से बेहद 2 में नज़र आएंगी। उसी विलेन अवतार में। हाल ही में जेनिफर एक इवेंट में बेहद सेक्सी रूप में नज़र आईं और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

जेनिफर विंगेट ने अपने सफर की शुरूआत की थी स्टार प्लस के शो शाका लाका बूम बूम के साथ। इस शो पर जेनिफर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखाई देती थीं। इसके बाद जेनिफर अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय स्टारर कुछ ना कहो में अभिषेक बच्चन की बहन की भूमिका में दिखाई दीं। फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या के साथ डांस भी किया।
जेनिफर का टीवी का सफर बहुत ही दिलचस्प रहा है। उन्होंने अपनी शुरूआत की थी एकता कपूर के सीरियल कसौटी ज़िंदगी के साथ। इस सीरियल में जेनिफर, श्वेता तिवारी की बेटी स्नेहा की भूमिका में दिखाई दी थीं। उस भोली भाली लड़की से लेकर बेहद की हॉट विलेन माया तक का उनका सफर शानदार रहा है-


Click it and Unblock the Notifications











