करण सिंह ग्रोवर से तलाक के बाद टूट गई थीं जेनिफर विंगेट- खुद को मैं बर्बाद नहीं कर सकती !
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने सालों बाद करण सिंह ग्रोवर से अपनी टूटी हुई शादी पर बात की है। जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2014 में टूट गई। टीवी शो दिल मिल गए के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। करण सिंह ग्रोवर से तलाक होने पर जेनिफर की निजी जिंदगी में बड़ी हलचल हुई। इसी के संबंध में सारा अली खान ने बात की है। टीवी एक्ट्रेस सारा अली खान ने कहा कि जब उनका तलाक हुआ तो उन्होंने सबको खुद से अलग कर लिया। सभी से अपना नाता तोड़ लिया।
Recommended Video

जेनिफर ने बताया कि उनके लिए वो समय सबसे दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए। एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में जेनिफर विंगेट ने बताया कि यह केवल करण सिंह ग्रोवर या मेरे बारे में नहीं है। हम दोनों इस कदम को उठाने के लिए तैयार नहीं थे। हम काफी समय तक दोस्त थे। जब भी हम मिलते थे, तो हमारी एनर्जी में मस्ती रहती थी।

6 से 7 दिन तक मैं रोती रही
जेनिफर ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि मुझे खुद को समझाने में 2 साल का समय लग गया। मुझे जरा भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। मेरे लिए वो सबसे कठिन समय रहा है। 6 से 7 दिन तक मैं रोती रही। एक दिन में अचानक उठी और खुद को समझाया कि अब बहुत हो गया। खुद को मैं ऐसे बर्बाद नहीं कर सकती हूं। मैं इसके लायक नहीं हूं।

मैं एकदम टूट गई थी- जेनिफर विंगेट
किसी दूसरे के कारण मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं। जेनिफर ने भावुक होकर कहा कि मैं एकदम टूट गई थीं। सबसे मैंने दूरी बना ली थी।मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैं लोगों से क्या बोलूं, मुझे आज भी याद है कि मेरे दोस्त मुझे कहते थे कि तुम बाहर निकलो। सबसे मिलो। मुझसे यह सब नहीं हुआ। बाहर निकलते हुए लोग मुझे दुख की आंखों से देखते हैं।

मुझसे बेचारी की तरह बर्ताव
वह आगे कहती हैं कि मुझसे बेचारी की तरह बर्ताव करते। लोग मेरी चिंता करते थे, लेकिन मैं इन सबको संभालने के लिए तैयार नहीं थी। आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर से अलग होकर बिपाशा बसु से शादी कर ली। जेनिफर विंगेट अभी तक सिंगल हैं और अपने करियर और निजी जिंदगी पर अधिक ध्यान दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











