Pic of The Day: जेनिफर विंगेट की ये तस्वीर इतनी वायरल हो रही है तो आप भी देख लीजिए
इस समय हर कोई लॉकडाउन के बाद अब ज़िंदगी को थोड़ा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है और लोग छोटी छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं। एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट भी इस समय गोवा ट्रिप पर हैं और उनकी तस्वीरें देखकर आपको भी तुरंत ही बैग पैक कर एक ट्रिप पर जाने का मन कर जाएगा।
जेनिफर विंगेट ने अपनी गोवा ट्रिप से दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक ट्रिप में वो बिल्कुल आराम से अपने कमरे की बाल्कनी में बैठी दिखाई दे रही हैं। और वाकई इस तस्वीर को देख कर ही समझ आ रहा है कि वो कितने सुकून से छुट्टियां बिता रही हैं।

वहीं एक और तस्वीर में जेनिफर विंगेट थोड़ी मस्ती करती दिखाई दीं। गौरतलब है कि हाल ही में अफवाहें थीं कि जेनिफर विंगेट इस साल के बिग बॉस के सीज़न में दिखाई दे सकती हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी ये सिर्फ अफवाहें निकलीं।
खबरें ये तक थीं कि जेनिफर बिग बॉस की इस साल की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली प्रतिभागी हैं। लेकिन जेनिफर को शायद अपनी ज़िंदगी निजी रखना ही पसंद है। एक नज़र डाल लेते हैं उनके करियर पर।


Click it and Unblock the Notifications












