"मेरे पति विल से मिलिए...", जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की तस्वीरें, चर्च में किया लिप किस!
Jennifer Winget Wedding Photos: फैंस को जिस खुशखबरी का इंतजार था जेनिफर विंगेट ने उन्हें दे दी है। पिछले कई दिनों से अभिनेत्री की शादी की खबरें खूब तेजी पर थी। अब हाल ही में जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर कर दिया है। जिसमें वह पति विलियम के साथ क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ शादी करती नजर आ रही है।

चर्च में की शादी
हाल ही में जेनिफर विंगेट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें जेनिफर विंगेट और विलियम शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों का हाथ नजर आ रहा है जिसमें वेडिंग रिंग दिखाई दे रही है।
बाकी तस्वीरों में जेनिफर और विलियम शादी करते हुए चर्च में नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी ईसाई धर्म के अनुसार हुई है। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री हाथों में फूल लिए हुए विलियम की बाहें पकड़े खूबसूरत अंदाज में नजर आई।
लिप किस करते हुए फोटो वायरल
जेनिफर विंगेट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "और आखिरकार हमारे सितारे भी एक हो गए हैं। मेरे पति विल से मिलिए।" तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईसाई रीति रिवाज के अनुसार कपल ने लिप किस भी किया जिसकी फोटो वायरल हो रही है। इस दौरान अभिनेत्री भी काफी खुश नजर आ रही है।
कौन हैं विलियम इशमाएल?
विलियम इशमाएल की बात करें तो आपको बता दें कि वह सिंगापुर के एक बड़े बिजनेसमैन बताए जाते हैं। जेनिफर विंगेट विलियम के साथ में काफी लंबे वक्त से रिश्ते में भी थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी नहीं दी थी। अब सीधा शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए विलियम के साथ उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2012 में जेनिफर विंगेट ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ में शादी की थी। लेकिन शादी के 2 साल बाद ही 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। अब तलाक के 12 साल बाद अभिनेत्री ने फिर से दोबारा शादी कर ली है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications