जेनिफर विंगेट से करण सिंह ग्रोवर के साथ तलाक पर तोड़ी चुप्पी, सालों बाद अब सच आया सामने

Jennifer Winget: टीवी की दुनिया की बेहतरीन अदाकारा जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर अकसर ही सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन काफी भी जेनिफर अपने तलाक को लेकर बात नहीं करती हैं, जो कि उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से किया था। परंतु अब कई सालों बाद इन दोनों के तलाक को लेकर बहुत बड़ा सच सामने आ गया है।
सबसे पहले अगर हम जेनिफर के प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात करें तो फिल्म 'राजा को रानी से प्यार हो गया' में महज 12 साल की उम्र में काम किया था। जेनिफर ने टीवी शो दिल मिल गए, बेहद, कहीं तो होगा और बेपनाह जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने कई सारी सीरीज और फिल्मों, गानों में काम किया है।
वहीं अगर हम जेनिफर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो, टीवी शो के सेट पर ही उनकी मुलाकात करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। जिसके बाद 2012 में वो उनके साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। दोनों का तलाक क्यों हुआ इसके बारें में किसी को कुछ नहीं पता चला।
अब सालों बाद जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर के साथ हुए अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने कहा कि वो किसी की भी गलती नहीं थी। करण सिंह ग्रोवर के साथ हुए तलाक पर जेनिफर ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा, 'मुझे विश्वास है कि हम दोनों इसके लिए तैयार नहीं थे। हम दोनों वो कदम उठाने के लिए तैयार नहीं थे। हम इतने लंबे समय से दोस्त थे फिर यह सच कैसे हुआ नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण समय था।'
इससे पहले कभी भी इस तलाक को लेकर जेनिफर या करण किसी ने भी कोई बात नहीं कि थी, ना ही अभी तक कोई बड़ा बयान सामने आया है किसी की तरफ से। यह तो एक साधारण इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपने जीवन के बारें में बोला, जो कि अक्सर ही तलाक को लेकर लोग बोल देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












