..................... Jennifer Winget Bollywood Career Flop Become Tv Popular Actress Know Her Net Worth - Hindi Filmibeat

इस हसीना का बॉलीवुड में किस्मत ने नहीं दिया साथ, टीवी पर बजा डंका, आज ऐश्वर्या-करीना भी हैं इनके आगे फेल

Jennifer Winget

Jennifer Winget Bollywood Career: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कुछ खास सफलता हासिल नहीं की। लेकिन टेलीविजन पर उनका आज भी दबदबा बना हुआ है। आज हम आपको टीवी की ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने फिल्मों में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया। लेकिन काफी सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। हम बात कर रहे हैं जेनिफर विंगेट की।

जेनिफर विंगेट को अभी के समय पर टीवी की क्वीन माना जाता है। आपको बता दें कि बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय से लेकर अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे कई सितारों के साथ में काम किया है। लेकिन बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें सिर्फ साइड रोल ही मिला और वह कभी भी लीड किरदार में नजर नहीं आई।

जेनिफर विंगेट की किस्मत फिल्मों में तो चल नहीं पाई लेकिन छोटे पर्दे पर उन्होंने कमाल कर दिया। अभी के समय पर वह टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस मानी जाती है। बता दें कि उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1995 में फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्हें 1997 में रानी मुखर्जी की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में स्कूली बच्ची के किरदार में देखा गया।

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'कुछ ना कहो' में 18 साल की उम्र में जेनिफर विंगेट को सपोर्टिंग किरदार में देखा गया। फिल्म में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लीड किरदार में थे। लेकिन बॉलीवुड को छोड़ टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने शाकालाका बूम बूम, कुसुम और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज में काम किया।

हालांकि जेनिफर विंगेट को असल पहचान करण वाही के साथ 'दिल मिल गए' सीरियल से मिली। बाद में उन्होंने सरस्वती चंद्र और बेपनाह जैसे मशहूर और हिट शोज में काम किया। लेकिन 2013 में एक बार फिर से अभिनेत्री ने 'लाइफ रिबूट नहीं होती' और 'फिर से' फिल्म से बॉलीवुड में कम बैक किया।

लेकिन जेनिफर विंगेट की फिल्मी फ्लॉप साबित हुई। हालांकि वह अभी भी टीवी की मशहूर अभिनेत्री है। इंस्टाग्राम पर भी उनके 18.1 मिलियन फॉलोअर्स है। साथ ही वह एक आलीशान जिंदगी जीती है और एक एपिसोड के लिए 1.50 लाख की फीस लेती है। खबरों के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ 42 करोड रुपए की बताई जाती है।

Read more about: jennifer winget
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X