36 की हुईं जेनिफर विंगेट - छोटी उम्र में की आमिर - ऐश्वर्या के साथ फिल्में, भंसाली ने बनाया टीवी की ऐश्वर्या
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट, 30 मई को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरूआत फिल्मों से की थी, वो भी बतौर चाईल्ड एक्टर। जेनिफर विंगेट 1995 में फिल्म अकेले हम अकेले तुम में 10 साल की उम्र में छोटी सी बच्ची के तौर पर दिखीं।
इसके बाद 1997 में वो रानी मुखर्जी स्टारर राजा की आएगी बारात में भी एक छोटी सी भूमिका में नज़र आईं। 2000 में अरविंद गोस्वामी और मनीषा कोईराला स्टारर राजा को रानी से प्यार हो गया में भी जेनिफर विंगेट ने काम किया।

संजय लीला भंसाली की नज़र जब उन पर पड़ीं तो जेनिफर विंगेट टीवी की ऐश्वर्या राय बन गईं। भंसाली के शो सरस्वतीचंद्र में जेनिफर विंगेट लीड किरदार में दिखीं। ये किरदार, हम दिल दे चुके सनम की ऐश्वर्या राय से काफी मेल खाता था। धीरे धीरे जेनिफर ने अपनी छवि तोड़ी। उनके पहले बोल्ड फोटोशूट ने सबके होश ही उड़ा दिए थे।
टीवी पर जेनिफर इस समय टॉप हीरोइनों में से एक हैं। हर साल उन्हें करोड़ों में बिग बॉस का ऑफर मिलता है और हर साल वो इसे ठुकरा देती हैं। यहां देखिए, चाईल्ड एक्टर से लेकर टीवी की टॉप हीरोइन बनने तक का उनका सफर

शाका लाका बूम बूम की चाइल्ड आर्टिस्ट
जेनिफर विंगेट ने अपने सफर की शुरूआत की थी स्टार प्लस के शो शाका लाका बूम बूम के साथ।इस शो पर जेनिफर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखाई देती थीं।

फिल्मों में हुई शुरूआत
इसके बाद जेनिफर अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय स्टारर कुछ ना कहो में अभिषेक बच्चन की बहन की भूमिका में दिखाई दीं। फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या के साथ डांस भी किया।

बेहद दिलचस्प रहा है टीवी का सफर
जेनिफर का टीवी का सफर बहुत ही दिलचस्प रहा है। उन्होंने अपनी शुरूआत की थी एकता कपूर के सीरियल कसौटी ज़िंदगी के साथ। इस सीरियल में जेनिफर, श्वेता तिवारी की बेटी स्नेहा की भूमिका में दिखाई दी थीं। उस भोली भाली लड़की से लेकर बेहद की हॉट विलेन माया तक का उनका सफर शानदार रहा है

फ्लॉप रहा फिल्म डेब्यू
जेनिफर विंगेट ने अपना फिल्म डेब्यू कुणाल कोहली के साथ फिर से नाम की फिल्म से किया था। हालांकि फिल्म तो बिल्कुल नहीं चली लेकिन उससे जेनिफर की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई।

...तो फवाद खान होते हीरो
काफी समय पहले ही सही पर खबर थी कि जेनिफर विंगेट, फवाद खान के अपोज़िट, ज़ोया अख्तर की एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रही थीं। लेकिन फिर ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई और फवाद बैन।

टीवी की टॉप स्टार
टीवी पर अपने अलग अलग किरदारों से जेनिफर ने हमेशा सबका दिल जीता है। संजय लीला भंसाली के सीरियल सरस्वतीचंद्र में भी जेनिफर ऐश्वर्या राय की नंदिनी से प्रेरित एक किरदार निभाती दिखीं थीं।

निगेटिव भूमिका से चौंकाया
बेहद की माया के साथ जेनिफर विंगेट ने फैन्स को तबाह कर दिया। इतनी शिद्दत से एक निगेटिव रोल निभाने के बाद जेनिफर की फैन फॉलोइंग में और इजाफा ही हुआ।

बेहद से बेपनाह तक
बेपनाह में जेनिफर और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। इस सीरियल में जेनिफर अपने खास दोस्त सेहबान अज़ीम की पत्नी का किरदार निभाती दिखाई दी थीं।

निजी ज़िंदगी बेहद निजी
जेनिफर और करण में करियर के शुरूआती दिनों से ही गहरी दोस्ती थी। कसौटी ज़िंदगी की में लीप के बाद जेनिफर ने प्रेरणा यानि कि श्वेता तिवारी की बेटी स्नेहा का रोल निभाया था और करण ने उनके पति का।

करण सिंह ग्रोवर से शादी
जेनिफर विंगेट के लिए सबसे मुश्किल समय था, करण सिंह ग्रोवर से उनकी शादी का टूटना। जेनिफर का साथ इस समय उनके टीवी के तमाम दोस्तों ने दिया था।

वापसी का इंतज़ार
जेनिफर इस समय टीवी की टॉप स्टार हैं और सबसे हॉट हीरोइनों में उनकी गिनती होती है। फैन्स उनकी वापसी का इंतज़ार है लेकिन फिलहाल जेनिफर अपनी ज़िंदगी एक ब्रेक के साथ इंजॉय कर रही हैं। हमारी ओर से भी उन्हें जन्मदिन की बधाई!


Click it and Unblock the Notifications












