तलाक के 12 साल बाद विदेश में रचाई शादी, विदाई में छलके जेनिफर विंगेट के पिता के आंसू, देखें तस्वीरें
Jennifer Winget Wedding Photos: टीवी इंडस्ट्री की जाने वाली अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इस समय अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विलियम इशमाइल के साथ में शादी कर ली है।

जेनिफर विंगेट ने विलियम के साथ में अपनी शादी की कुछ रोमांटिक तस्वीरें को भी शेयर किया जिसमें वह वाइट गाउन में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। एक तस्वीर में जेनिफर ने विलियम को हैक किया हुआ है और दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं।
क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ की शादी
जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई को विलियम के साथ में लंदन में क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ में शादी की। तलाक के 12 साल बाद अभिनेत्री ने एक बार फिर से अपना घर बसा लिया है। यह वक्त उनके परिवार वालों के लिए भी काफी इमोशनल था और एक तस्वीर में वह पिता के गले लगकर इमोशनल होती हुई नजर आई। इस दौरान उनके पिता अपनी बेटी को सीने से लगाकर इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू आ गए।
जेनिफर ने अंगूठी की फ्लॉन्ट
इन तस्वीरों के दौरान जेनिफर विंगेट ने अपनी सगाई की अंगूठी को भी फ्लॉन्ट किया। इस दौरान विलियम ने भी अपनी पत्नी पर खूब प्यार लौटाया और दोनों की केमिस्ट्री भी खूब जमी। दोनों की रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है और एक दूसरी फोटो में दोनों लिप लॉक करते हुए नजर आए।
जेनिफर विंगेट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि उनका घर हमेशा से ही विलियम थे और कोई जगह नहीं थी। अब जेनिफर को भी उनके फैंस खूब बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री काफी खुश भी नजर आ रही है।
तलाक के बाद डिप्रेशन में चली गई थी जेनिफर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट ने पहली शादी करण सिंह ग्रोवर के साथ में की थी और यह शादी सिर्फ 2 साल चल पाई। तलाक के बाद में जेनिफर डिप्रेशन में चली गई थी हालांकि अब 12 साल के बाद में वह आगे बढ़ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications