जेनीफर मिस्त्री ने नट्टू काका को लेकर किया हैरान कर देने वाला खुलासा, कहा- 'शूटिंग पर रो पड़ते थे'

 Jennifer Mistry Revelation

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल काफी सालों से लोगों को एंटरटेन करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देता है। लेकिन इन दिनों मेकर्स और एक्ट्रेस जेनिफर मिस्ट्री बंसीवाल के बीच में एक बेहद ही जबरदस्त विवाद चल रहा है, जो कि थमने का नाम नहीं ले रहा। इतना ही नहीं जेनिफर की तरफ से शो के मेकर्स को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। इसी बीच जेनिफर ने इस बात का खुलासा किया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के मेकर्स सीनियर एक्टर्स के साथ-साथ बच्चों के साथ भी गलत बर्ताव करते हैं। एक्ट्रेस ने नट्टू काका को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एग्जाम होने के बावजूद भी बच्चों से करवाते थे शूटिंग

जेनिफर मिस्ट्री बंसीवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं उन पर आरोप लगाते हुए बताया है कि बच्चों को कई बार पूरी रात शूटिंग करने के लिए कह दिया जाया करता था। भले ही उनका अगले दिन स्कूल में एग्जाम ही क्यों ना हो? ऐसे ही एक हिस्से को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि एक बार सीरियल में एक चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर रहा था और उससे पूरी रात और सुबह 6:00 बजे तक शूटिंग करवाई। जिसके बाद में सुबह 7:00 बजे को एग्जाम देने के लिए गया। ऐसा करने पर बच्चों के एग्जाम की तैयारी पर ही नहीं बल्कि मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी प्रभाव पड़ता है।

सेट पर छुट्टी न मिलने के कारण रोते नजर आए नट्टू काका

जेनिफर मिस्त्री ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुन हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया है कि शो के मेकर्स ने घनश्याम नायक यानी कि जिन्होंने नट्टू काका के किरदार निभाया था उन्हें भी सेट पर काफी परेशान देखा गया। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि नट्टू काका कई बार सेट पर रोते हुए नजर आए थे क्योंकि उन्हें टाइट शूटिंग शेड्यूल की वजह से छुट्टी नहीं दी जाती थी।

घनश्याम नायक की कैंसर के कारण हुई मौत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि घनश्याम नायक यानी कि सीरियल में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर ने 2021 अक्टूबर में कैंसर की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि जेनिफर मिस्त्री के ऐसे कई सारे खुलासे हैं जिन्होंने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने ऐसे कई सारे सनसनीखेज खुलासे कर दिए हैं जो कि इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jennifer mistry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X