OMG...करन पटेल को जितेंद्र ने फटकारा...आखिर क्यों!
ये हैं मौहब्बतें में रमन का किरदार निभाने वाले करन पटेल के मनमानी भरे रवैये से टीम के लोग अक्सर परेशान रहते हैं। सेट पर लेट पहुंचना तो मानों उनकी आदत सी बन गई है। लेकिन इस बार करन को एक तगड़ा झटका लगा है।
[PICS.. परियों जैसी हैं ये टीवी सुपरस्टार्स.. खूबसूरत!]
सूत्रों की मानें तो हाल ही में जितेंद्र ने करन को सेट पर लेट आने के लिए फटकार लगाई है। दरअसल पिछले दिनों जितेंद्र ये हैं मौहब्बतें के सेट पर सरप्राइज़ विज़िट पर पहुंचे। यूं तो जितेंद्र का मकसद शो के स्टार के साथ कुछ समय बिताना था, लेकिन वहां जाकर देखा तो माहौल कुछ अलग ही था।

वहां उन्होंने पाया कि शो की शूटिंग में रुकावट है क्योंकि सीरियल का मेन हीरो यानि रमन उर्फ करन पटेल सेट पर नहीं पहुंचे हैं। अभी तो केवल शो के कास्ट ही करन के लेट आने की गंदी आदतों को झेल रहे तो लेकिन अब जितेंद्र ने अपनी आंखों से ये सब देख लिया।
जब तक करन सेट पर नहीं पहुंचे जिंतेंद्र वहीं रहे और जैसे ही करन सेट पर पहुंचे तो जितेंद्र ने उन्हें डांटा और दूसरों के समय की कद्र करने की सलाह दी।
अब ऐसे में देखना ये है कि करन पर जितेंद्र की इस डांट का कितना असर होता है। क्या अब सेट पर लेट पहुंचने की आदत को करन दूर करेंगे या यूं ही चिकना घड़ा बने रहेंगे।
गौरतलब है कि रमन यानि करन पटेल आज कल किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं। कभी सेट पर किसी से भी तमीज़ से बात न करना तो कभी सेट पर मीडिया की एंट्री रुकवा देना। करन की इन हरकतों से काफी लोग परेशान भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











