'दो दिल एक जान' से जयश्री की वापसी
बीते दौर की अभिनेत्री जयश्री टी 'दो दिल एक जान' की शांता दादी के किरदार से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह इसमें रघु और अंतरा को मिलाने का काम करेंगी।
दोनों को साथ लाने के इस अभियान में वह अपने जलवे से ऐसी स्थिति पैदा कर देती हैं जिससे अंतत: रघु और अंतरा एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं।

उन्हें आखिरी बार धारावाहिक 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में देखा गया था। उन्होंने एक वक्तव्य में कहा, "इस प्यार को क्या नाम दूं' के बाद मैं एक चुनौतिपूर्ण और रोचक किरदार के इंतजार में थी और शांता दादी वैसा ही किरदार है।"
'हम साथ साथ हैं' और 'चलते चलते' फिल्म में अभिनय कर चुकीं जयश्री ने कहा, "शांता दादी ऊंचे स्वर में बात करने वाली अलग एवं बेहद प्यारी महिला का किरदार है और दर्शक फौरन ही उसे पसंद करने लगेंगे। मैं इस धारावाहिक का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं और शांति दादी के जरिए कुछ नया ढूंढना चाहती हूं।"
इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे लाइफ ओके पर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











