SAD:पैसे-पैसे के लिए मोहताज..''ये सुपरस्टार''..मां के इलाज के लिए काम की तलाश
टीवी स्टार की चमकती दुनिया में कब रोशनी खत्म हो..इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी और थपकी प्यार की जैसे सुपरहिट शो की सुपरस्टार एक्ट्रेस जया जया भट्टाचार्य काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में उन्होंने पायल की भूमिका निभाई थी। इस किरदार ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। फिलहाल वह आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान जया ने बताया कि उन्हें मां के इलाज के लिए 10 लाख की जरुरत है।

उनकी मां कई दिनों से आईसीयू में एडमिट हैं। मां की बीमारी पर उनकी सारी कमाई खर्च हो गई है।उन्होंने आगे बताया कि इस वक्त उन्हें काम की तलाश है। वह इस वजह से लगातार काम की तलाश में हैं।
फिलहाल वह अपने भाई के पास रह रही हैं। वह लोगों से अपील कर रही हैं कि उन्हें काम की सख्त आवश्यकता है। इससे पहले वह कसम से,पलछिन,केसर,हाातिम के साथ देवदास और लज्जा फिल्म का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
बहरहाल,क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 17 साल पूरे होने चुके हैंं..चलिए देखते हैं कि इस शो की स्टार कास्ट आज कितनी बदल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












