'वसुंधरा' धारावाहिक से टीवी पर जया की नई पारी, अमिताभ खुश
अमिताभ ने कहा कि जया मेरी पत्नी हैं और मैंने टीवी पर काम के बारे में उनसे बात की, फिर हमने इस बारे में फैसला लिया। वह काम करना चाहती हैं और मैं इससे खुश हूं।"जया के साथ'जंजीर', 'मिली', 'अभिमान', 'कभी खुशी कभी गम' सरीखी फिल्मों में काम करने वाले अमिताभ बच्चन ने कहा कि जया का शो 'वसुंधरा' गुजराती उपन्यास पर आधारित है। इंडेमोल द्वारा निर्मित यह धारावाहिक सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।
मालूम हो कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी जया बच्चन ने शादी करने के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। लंबे अरसे के बाद उन्होंने हजार चौरासी की मां जैसी आर्ट फिल्म के जरिये रूपहले पर्दे पर वापसी की थी। इस बीच जया बच्चन ने बतौर पत्नी, बतौर मां, बतौर सास, बतौर नानी-दादी औऱ बतौर लेखिका खुद को अव्वल साबित किया।
यही नहीं जया बच्चन ने डीडी के हिट शो द जंगल बुक और देख भाई देख.. के निर्माण और निर्देशन में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। वह सपा पार्टी से दूसरी बार राज्य सभा सांसद भी चुनी गयी हैं। ऐसे में वह टीवी पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगी ऐसी उम्मीद उनके चाहने वाले उनसे कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
