..................... Jay Dudhane arrest from airport in 5 crores fraud case BB first runner up arrest days after marraige - Hindi Filmibeat

BB के फर्स्ट रनर अप जय दुधाने हिरासत में, कुछ ही दिनों पहले हुई थी शादी, करोड़ों की ठगी में फंसे

Jay Dudhane Arrest: बिग बॉस मराठी 3 के फर्स्ट रनरअप रह चुके जय दुधाने को ठाणे पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। उन पर करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रोका और बाद में ठाणे ले जाया गया।

Jay Dudhane Arrest

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, जय दुधाने ने कथित तौर पर फर्जी कागजात बनाकर एक ही दुकान कई लोगों को बेच दी। इससे जिन लोगों ने दुकान खरीदी, उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। इस केस में जय के साथ-साथ उनके परिवार के कुछ सदस्यों-दादा, दादी, मां और बहन-से भी पूछताछ की जा रही है।

कौन हैं जय दुधाने?

जय दुधाने ठाणे के रहने वाले हैं। वे फिटनेस ट्रेनर हैं और जिम के काम से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वे मॉडलिंग और एक्टिंग भी करते रहे हैं।

रियलिटी शोज़ से मिली पहचान

जय को पहचान टीवी रियलिटी शोज़ से मिली। साल 2021 में आए बिग बॉस मराठी 3 में वे फर्स्ट रनरअप रहे थे। इस शो को महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था। वहीं विशाल निकम इस सीजन के विनर बने थे। इसके अलावा जय एमटीवी स्प्लिट्सविला 13 के विनर भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने अदिति राजपूत के साथ जीत हासिल की थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

जय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फिटनेस और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने 24 दिसंबर 2025 को हर्षला पाटिल से शादी की थी और शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कहा जा रहा है कि आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X