जय भानुशाली की पत्नी माही विज और बेटी तारा की फ्लाईट के इंजन में लगी आग, लिखा - ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं

एक्टर जय भानुशाली की पत्नी, मॉडल - एक्टर माही विज और उनकी बेटी तारा फ्लाईट से यात्रा कर रहे थे। लेकिन उनकी फ्लाईट की इंजन में आग लग गई और वो किसी तरह बिना किसी क्षति के इस हादसे से बाहर निकल पाए और सही सलामत घर लौट आए। यात्रा के दौरान माही की मां भी उनके साथ थीं।

माही ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी और पोस्ट शेयर करते हुए इस हादसे के बारे में बात की। माही ने बताया कि कैसे फ्लाईट में से धुंआ निकलते देख उनकी सांसे थम गईं और वो बहुत डर गईं। उनकी मां भी बस प्रार्थना करती रहीं।

jay-bhanushali-wife-mahhi-vij-daughter-tara-s-flight-engine-catches-fire-wrote-life-is-unpredictabel

माही ने अपनी और तारा की एक तस्वीर शेयर की और अपने पोस्ट में लिखा - प्लेन टेक ऑफ करता इससे कुछ भी सेकंड पहले, इंजन की ओर से तेज़ धुंआ निकलने लगा। मैं बस अपनी बेटी को देखती रही। मैं पूरी तरह से ठंडी पड़ चुकी थी। मेरी मां, पूरे समय तारा का चेहरा देखती रहीं और केवल भगवान से प्रार्थना करती रहीं।

माही ने आगे इंडिगो की पूरी टीम को अपनी सुरक्षा के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा - इस प्लेन के पाईलट और इंडिगो के पूरे स्टाफ को हमें सुरक्षित रखने के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगी। दुआएं हमेशा काम करती हैं। तारा बहुत ही खुशकिस्मत है कि उसके साथ आपकी दुआएं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X