'हमारी जिंदगी में विलेन..' तलाक के बाद ये क्या बोल गए जय भानुशाली? माही विज पर लग रहे हैं आरोप!
Jay Bhanushali Support Mahhi Vij: माही विज के तलाक के बाद जिस तरह की बातें हो रही हैं वो किसी से छिपी नहीं है। उनका नाम नदीम कुरैशी से जोड़ा जा रहा है जो कि काफी समय से उनके दोस्त हैं और हर साल वो जन्मदिन पर विश करती हैं।

कहा जा रहा है कि तलाक के बाद माही विज का उनके साथ कोई रिश्ता है। हाल ही में नदीम के जन्मदिन पर माही ने उनको आई लव यू लिखा था तो बवाल मच गया था। लेकिन माही विज ने खुद सामने आकर साफ किया है कि वो और नदीम दोस्त है और उनकी बेटी नदीम को अब्बा बुलाती है।
माही विज ने कई तरह के खुलासे किए और बताया कि उनके रिश्ते के बारे में जय भानुशाली को भी पता था। अब इस पूरे मामले को तूल पकड़ते हुए देखकर खुद जय भानुशाली अपनी एक्स वाइफ से सपोर्ट में आ गए हैं। जय ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है कि अब सबकुछ क्लियर हो गया है।
जय भानुशाली दिया पत्नी का साथ
जय भानुशाली ने माही विज को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होने लिखा, ''हमने हमारे बयान में पहले ही कहा था कि हमारे इस फैसले का कारण कोई विलेन नहीं नहीं है। लेकिन फिर भी लोग विलेन क्रिएट करना चाहते हैं। इसको बंद कर दो।'' अभिनेता का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि जय भानुशाली एक एक्टर होने के साथ साथ कमाल के एंकर भी रहे हैं। हालांकि तलाक के बाद दोनों काफी सुर्खियों में हैं और उनके फैंस के लिए शॉकिंग खबर थी।
लोगों के कमेंट्स
जय भानुशाली के इस पोस्ट को लेकर लोग बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा'', सोशल मीडिया पर हर चीज डालना जरूरी क्यों है, अलग हो गए तो हो गए। सोशल मीडिया पर शेयर करोगे तो रायता तो फैलेगा ही।'' एक ने लिखा, ''अमीर लोगों के चोचले।'' एक ने लिखा, ''बेस्ट फ्रेंड या एक्स बॉयफ्रेंड में क्या अंतर नहीं होता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












