टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखीं जय भानुशाली- माही विज की बेटी तारा की झलक, खुशी से झूमे कपल

Jay Bhanushali: टेलीविजन कलाकार जय भानुशाली और माही बिज की छोटी सी बेटी तारा बैसे तो काफी फेमस हैं, सोशल मीडिया पर तारा के वीडियो और फोटोज वायरल हो रहते हैं। लेकिन इस वक्त तारा ने कुछ ऐसा करिश्मा किया है जिससे उनके पिता जय भानुशाली और मां माही बिज खुशी से घूम उठें हैं। दरअसल जय और माही की प्यारी बेटी तारा अपने चौथे बर्थडे पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई दीं हैं।
जय भानुशाली की बेटी तारा का करिश्मा-
जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है और जय और माही की चार साल की बेटी तारा भी सोशल मीडिया का फेमस चेहरा है और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।
टेलीविजन अभिनेता जय भानुशाली और माही विज की बेटी तारा 3 अगस्त 2023 को चार साल की हो गईं थीं, वहीं कपल की नन्ही परी को उसके स्पेशल डे पर एक ब्यूटिफुट गिफ्ट मिला जब वह टाइम्स स्क्वायर पर फीचर हुईं। इस को लेकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने खुशी जाहिर की।
जय ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी-
अभिनेता जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड से तारा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जय और माही की नन्ही प्रिंस को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है और वह बेहद प्यारी लग रही हैं। इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाना यकीनन चार साल की तारा के लिए एक बड़ी अचिवमेंट हैं।
वहीं तारा के पेरेंट्स जय और माही ने अपनी लाडली की इस उपलब्धि पर रिएक्शन दिया है। तारा की मां माही ने लिखा, "प्राउड मदर।" जबकि तारा के पिता जय भानुशाली ने लिखा, "जब मैं कहता हूं कि मैं अपनी बेटी की तरह फैंस का प्यार चाहता हूं तो मेरा मतलब यह होता है..वह टाइमस्कवायर न्यूयॉर्क में थी।"


Click it and Unblock the Notifications












