..................... jay bhanushali and mahhi vij blessed with baby girl first photo - Hindi Filmibeat

9 साल बाद माही विज- जय भानुशाली बन गए माता-पिता, शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

टीवी के लोकप्रिय कपल माही विज और जय भानुशाली ने साल 2010 में शादी की। शादी के 9 साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। दोनोंं के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। जय और माही ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशी को जाहिर किया है और साथ ही पहली तस्वीर शेयर की है।

जहां पर जय अपनी बेटी के प्यारे से पैर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। जय ने इस पोस्ट के साथ लिखा है कि हमारा भविष्य आ गया है। इसके हाथ-पैर काफी छोटे-छोटे हैं। मां की आंख मिली है और पिता की नाक मिली है बेटी को।शुक्रिया राजकुमारी हमें माता-पिता चुनने के लिए।

jay bhanushali and mahhi vij

माही ने इस पोस्ट के साथ लिखा है कि शुक्रिया,हमें माता-पिता चुनने के लिए। हम अब पूरा महसूस कर रहे हैं। हमें प्यारी सी बेटी मिली है।शुक्रिया भगवान इसके लिए। मेरी बेस्ट दोस्त आ गई है। मेरी जिंदगी बदल दी।

गौहर खान ने इस पर जय और माही को बधाई दी है। बता दें कि कुछ समय पहले जब जय और माही ने अपने माता-पिता बनने की खबर को शेयर किया था तो सोशल मीडिया पर दोनों पर कई सवाल उठने लगे थे। इतना ही नहीं लोग जय और माही से ये भी सवाल कर रहे हैं कि आखिर देरी से मां बनने की वजह कहीं कोई परेशानी तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X