..................... Javed Jaffrey to host Mayi ka Laal | 'माई का लाल' जावेद जाफरी होस्‍ट करेंगे - Hindi Filmibeat

'माई का लाल' जावेद जाफरी होस्‍ट करेंगे

By Priya Srivastava

Javed Jaffrey to host Mayi ka Laal
जावेद जाफरी ने अपनी खास पहचान बुगी-वुगी की वजह से बनाई है। हाल ही में उनकी फिल्म डबल धमाल को कामयाबी मिली है और उन्हें सराहना। लंबे समय के बाद वह शो माई का लाल नामक गेम शो में होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। शो का प्रसारण डिजनी चैनल पर किया जाया जा रहा है।

जावेद बेहद खुश हैं कि उनकी शो में वापसी हो रही है और फिर से उन्हें बच्चों के साथ गेम शो खेलने में बहुत मजा आनेवाला है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात से बेहद खुशी है कि हमारे यहां इस तरह के गेम शोज खेले जा रहे हैं। इस तरह के गेम शोज से बच्चों का विकास होता है। जावेद ने कहा कि मैं किसी भी ऐसे रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन सकता तो अपशब्दों का इस्तेमाल करे या डबल अर्थवाले शब्दों का इस्तेमाल करते हों मैं ऐसे रियलिटी शो का निर्माण भी कभी नहीं करना चाहूंगा।

साथ ही वह बताते हैं कि रियलिटी शो के माध्यम से देश के टैलेंट को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश करनी चाहिए। जो चेहरे पहले से ही बहुत लोकप्रिय हैं, उन्हें और लोकप्रिय बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जावेद ने यह भी कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनके पिता जगदीप इन दिनों फिर से टेलीविजन पर फुलवा नामक शो के माध्यम से नजर आ रहे हैं और उन्हें दोबारा काम करते देख बेहद खुशी मिलती है। पढ़ें- टेलीविजन जगत की खबरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X