जस्सी जैसी कोई नहीं याद है? मोना सिंह की शादी की तैयारी
मोना सिंह, जस्सी जैसी कोई नहीं नाम के सीरियल से टीवी की दुनिया में रातों रात छा गई थीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। अब टीवी की जस्सी जिससे हम सबको बहुत प्यार है, शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
अगर खबरों की मानें तो मोना सिंह अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि, मोना अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में ज़्यादा बात नहीं करती हैं लेकिन अफवाहों की मानें तो दिसंबर में मोना सात फेरे लेने वाली हैं।



Click it and Unblock the Notifications











