जसराज जोशी बनें सारेगामापा के विजेता

वैसे जसराज जोशी शुरू हसे ही इस शो की जान बने हुए थे। जज साजिद खान, शंकर महादेवन ने हमेशा से इनकी तारीफों के पुल बांधे। इस शो में दूसरे स्थान पर रहीं लुधियाना की शहनाज़ अखतर। वहीं जयपुर के मोहम्मद अमन तीसरे स्थान पर रहे। मुंबई के विश्वजीत बोरवांकर चौथे स्थान पर रहे।
ग्रांड फिनाले पर कई गायकों ने अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर जय भानुशाली और कपिल शर्मा ने सभी को हंसाते हुए शो को प्रस्तुत किया। वहीं योयो हनी सिंह ने मैडले गाकर लोगों को अपने संगीत में सराबोर कर दिया। गायक जावेद अली ने भी कई प्रस्तुतियां दीं। पवित्र रिश्ता की अंकिता लोखंडे और ऐक्टर गुरमीत चौधरी ने सोलो डांस प्रस्तुत किया।


Click it and Unblock the Notifications











