..................... Jasmin Bhasin wore Burqa video viral after Aly Goni troll for not chanting Ganpati Bappa Moriya - Hindi Filmibeat

'गणपति बप्पा मोरिया' ना बोलने पर ट्रोल हुए अली गोनी, उधर बुर्का पहने दिखीं जैस्मिन भसीन, भड़के लोग...

Jasmin Bhasin

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खास चर्चाओं में हैं। बता दें कि जैस्मिन एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं। हाल ही में जैस्मिन और अली ने अपना एक घर भी खरीदा है। जिसमें दोनों साथ में रहते हैं। दोनों आए दिनों वेकेशन पर जाते हैं दोनों के सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों के वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें हैं जो फैन्स द्वारा काफी पसंद की जाती हैं, लेकिन आपको बता दें कि फैन्स से मिल रहे प्यार के बीच दोनों की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। चलिए जानते हैं क्या है मामला।

बुरे ट्रोल हुए अली और जैस्मिन

दरअसल गणेश उत्सव के मौके पर निया शर्मा, अली गोनी और जैस्मिन भसीन साथ नजर आए थे। इस दौरान निया और जैस्मिन मिलकर गणपति बप्पा मोरिया बोलते नजर आए, लेकिन इस दौरान अली गोनी ने चुप्पी साधे रखी। जिस वजह से अली गोनी जमकर ट्रोल हुए। लोगों ने अली को काफी खरी खोटी सुनाईं, लेकिन बता दें कि जैस्मिन भसीन भी लोगों की ट्रोलिंग से बच नहीं पाई हैं। हाल ही में जैस्मिन भसीन का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग आग बबूला हो गए हैं।

गवार लोगों को कोई समझाए...

दरअसल जहां अली गणपति बप्पा मोरिया ना बोलने की वजह से ट्रोल हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर जैस्मिन भसीन का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मिन भसीन बुर्का पहने मस्जिद में घूमती दिख रही हैं। जिस वजह से लोगों ने जैस्मिन पर भी तंज कसना शुरू कर दिया है। जैस्मिन को अबाया पहना देख लोगों ने एक्ट्रेस को भी खरी खोटी सुनाईं हैं जिसपर अब अली गोनी का रिएक्शन आया है। अली कहते हैं कि ये तो अनपढ़ लोग हैं...मैं तो सोचकर भी हैरान हूं। यात्रा का अनुभव लोगों को मिलना बहुत जरूरी है। क्योंकि गवार लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वो अबू धाबी में है।

नहीं मिली थी एंट्री

अली ने कहा कि यह शेख जायद मस्जिद है। जो भी वहां जाता है उसे ऐसे ही वस्त्र धारण करने होते हैं, वरना अंदर नहीं जाने दिया जाता है। मेरी बहन और जैस्मिन जब ऐसे ही चले गए तब उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया था। उन्होंने फिर अबाया खरीदा फिर ही उन्हें एंट्री मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X