जलपरी बनने के चक्कर में इस हसीना ने करवा ली अपनी बेइज्जती, भारी सी ड्रेस में चलना-फिरना भी हुआ दुश्वार

Jasmin Bhasin Video: टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने हालिया लुक से नेटिजन्स को निराश किया है। एक्ट्रेस को बीती रात मुंबई में एक फैशन इवेंट में पहुंचते देखा गया। एक्ट्रेस यूं तो खूबसूरत लग रही थीं लेकिन उनका आउटफिट ही उनके लिए परेशानी का सबब बन गया।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जैस्मिन को अपना फिशटेल ट्यूल गाउन पकड़कर चलते हुए देखा जा सकता है। भले ही वह सफेद और नीले रंग की इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन नेटिज़न्स इस अनकंफर्टबेल आउटफिट से बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं दिखे। एक यूजर ने लिखा, "ऐसी ड्रेस पहनने से क्या फायदा जब चलना भी मुश्किल लगता है।" एक अन्य ने लिखा, "जैस्मि उस ड्रेस में बहुत अनकफंफर्टेबल लग रही है।" तीसरे यूजर ने कहा, "क्या मुसीबत है।"
हालांकि, जैस्मिन के फैंस ने तुरंत कमेंट सेक्शन में उनका बचाव किया। एक फैन ने लिखा, "नफरत करने वाले कमेंट सेक्शन से दूर रहें, हर कोई जानता है कि वह कातिलाना है और बहुत सुंदर लग रही है।" एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "वह अपने कपड़े खुद ही मैनेज कर रही हैं और यह उनकी पसंद है कि वह क्या पहनना चाहती हैं।"
जैस्मिन अक्सर एक्टर अली गोनी के साथ अपने रोमांस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बता दें कि जैस्मिन और अली पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस 14 के घर में एंटर करने से पहले भी उन्होंने एक करीबी रिश्ता साझा किया था। हालांकि, शो के दौरान उनकी दोस्ती परवान चढ़ी, लेकिन उन्होंने उस समय अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।
कई मौकों पर शादी की प्लानिंग से इनकार करने के बावजूद, जैस्मिन भसीन ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो, लोल पॉडकास्ट पर अली के साथ अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया। बातचीत के दौरान, भारती ने एक्ट्रेस को सजेशन दिया कि जब भी वे घर बसाने का फैसला करें तो डेस्टिनेशन वेडिंग करें। हालांकि, जैस्मीन ने जवाब दिया कि शादी का फैसला मिलकर किया जाएगा। हालांकि उन्होंने अली से शादी करने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन उन्होंने कहा कि बड़ा कदम उठाने से पहले उन्हें आर्थिक रूप से स्थिर होने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications