Watch- अली गोनी के सामने जब गर्लफ्रेंड जैस्मीन ने एक्स नताशा की खूब बेइज्जती! चुपचाप देखती रह गई हसीना

Hardik Pandya Natasa Stankovic Jasmin Bhasin Video: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही हार्दिक ने तलाक की खबरों को एक मैसेज के जरिए कंफर्म कर दिया। लेकिन अब इसी बीच नताशा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें उनके साथ में अली गोनी भी नजर आए।
लेकिन सबसे खास बात तो इस वीडियो की यह है कि नताशा और अली के अलावा जैस्मिन भसीन भी इस वीडियो में नजर आ रही है। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि नताशा और अली एक दूसरे को एक वक्त पर डेट किया करते थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस वीडियो में जैस्मिन को अली के लिए प्यार का इजहार करते देखा गया।
दरअसल नताशा से ब्रेकअप के बाद अली जैस्मिन को डेट करने लगे थे। वायरल हो रहा वीडियो नच बलिए 9 का है।इस दौरान जैस्मिन के अलावा नताशा और अली को एक मंच पर देखा जा रहा है। इस दौरान जैस्मिन अली के लिए अपना प्यार जाहिर करती है और कहती है कि सबको ऐसा लगता है और इसीलिए क्योंकि अली ऐसा ही है।
जैस्मिन ने वीडियो में आगे कहा कि "उसके लिए लड़कियां मतलब उसको बोलने की भी कोई जरूरत नहीं है। वह आंखों ही आंखों में घुमा देता है सबको।" इस बात को सुनते ही वहां पर बैठे हुए जज भी हैरान हो जाते हैं और फिर अली कहने लगते हैं कि यह शो मेरी मां भी देखती है क्या कर रही हो यार।
लेकिन इस वीडियो में जैस्मिन की बातें सुनने के बाद में नताशा का चेहरा देखने लायक था और वह थोड़ा सा नर्वस भी नजर आ रही थी। हालांकि बाद में वह भी सबके साथ में हंसने लगती है और इस वीडियो में जज की सीट पर श्रद्धा कपूर के अलावा रवीना टंडन और प्रभास को भी देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications