Jasmin Bhasin Chooda Look: करवा चौथ के एक दिन बाद जैसमीन भसीन के चूड़ा वाले देख हाथ फैन्स चाैंक गए

Jasmin Bhasin Chooda Look

Jasmin Bhasin Chooda Look: करवा चौथ भले ही धूम धाम से पूरे देश में मना लिया गया हो लेकिन फैन्स अभी भी स्टार्स और उनकी करवा चौथ की तस्वीरें निहार रहे हैं। ऐसे में जैसमीन भसीन [Jasmine Bhasin] जब करवा चौथ के एक ही दिन, सुर्ख लाल चूड़े में दिखाई दीं तो फैन्स के होश ही उड़ गए। जैसमीन भसीन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ तस्वीरें भी दे रही थीं।

फैन्स ने तो वही एक सवाल किया कि अली गोनी कहां हैं और क्या दोनों ने चुपके चुपके शादी कर ली? लेकिन ये सब मज़ाक की बातें हैं। दरअसल, जैसमीन भसीन, अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।

इस फिल्म का नाम है हनीमून और फिल्म में जैसमीन भसीन, गिप्पी ग्रेवाल के अपोज़िट दिखाई दे रही हैं। फिल्म एक मज़ेदार कपल की कहानी है जिनकी शादी में खटास तब पड़ जाती है जब उनके हनीमून पर पूरा परिवार साथ चल पड़ता है। इसके बाद ये पूरी ट्रिप कितनी मज़ेदार बन जाती है और किस तरह नए नवेले कपल का रोमांस पानी में डूबता है, ये देखना वाकई मज़ेदार होगा।

गौरतलब है कि ये फिल्म जैसमीन भसीन का बड़े परदे पर डेब्यू कही जा रही है लेकिन ऐसा है नहीं। इससे पहले, जैसमीन, कई मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों का हिस्सा रही हैं लेकिन वो सभी किरदार काफी छोटे थे। लीड रोल के तौर पर ये उनका डेब्यू है और वो इसके लिए काफी उत्साहित हैं। जैसमीन का कहना है कि गिप्पी ग्रेवाल जैसे पंजाबी सुपरस्टार के साथ काम करते हुए उन्होंने काफी कुछ सीखा है। जैसमीन के फैन्स भी उनकी ये पंजाबी फिल्म देखने के लिए काफी बेसब्र हैं।

गौरतलब है कि जैसमीन भसीन ने टीवी पर अपनी शुरूआत की थी ज़ी टीवी के शो टशन - ए - इश्क के साथ जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली थी कलर्स के शो दिल से दिल तक में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ सपोर्टिंग लीड के तौर पर। इसके बाद बिग बॉस से जैसमीन को अलग ही स्टारडम मिला और उन्हें पार्टनर के तौर पर मिल गए उनके बेस्ट फ्रेंड अली गोनी। जैसमीन की पंजाबी फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और उम्मीद करते हैं कि उनकी ये नई पारी बेहद कामयाब रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X