ऑडिशन के बहाने शख्स ने Jasmin Bhasin को होटल रूम में बुलाया, दरवाजा बंद करके बोला- 'अब करो ये प्यार वाला सीन'

Jasmin Bhasin

Jasmin Bhasin Casting Couch: मनोरंजन जगत में कदम रखने वाले ज्यादातर कलाकारों के शुरुआती दिन ऑडिशन, उम्मीदों और बड़े ब्रेक के सपनों से भरे होते हैं। लेकिन टीवी और फिल्म एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के लिए एक ऑडिशन का एक्सपीरिएंस इतना डरावना था कि उसने उनकी जिंदगी भर की सोच बदल दी।

शेयर किया पुराना किस्सा

'दिल से दिल तक' और 'नागिन 4' जैसे हिट शोज में काम कर चुकीं जैस्मिन ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मुंबई आने के कुछ समय बाद, जूहू के एक होटल में एक मीटिंग तय हुई थी। होटल की लॉबी में कई लड़कियां और एक्ट्रेसेज मौजूद थीं, साथ ही कई कोऑर्डिनेटर्स भी थे। सभी बारी-बारी से मीटिंग के लिए अंदर जा रहे थे।

जब जैस्मिन की बारी आई, तो उन्होंने कमरे में एक आदमी को ड्रिंक करते देखा, जो उनसे तुरंत ऑडिशन देने को कह रहा था। यहां तक कि कोऑर्डिनेटर भी कमरे से बाहर चला गया। इस माहौल से वह घबरा गईं।

होटल के कमरे में खौफनाक ऑडिशन

जैस्मिन ने बताया, 'उसने कहा कि अभी सीन करो। मैंने कहा, सर मैं तैयारी करके कल आऊंगी। लेकिन उसने जिद की कि अभी करना है। उसने एक सीन बताया- 'तुम्हारा प्यार जा रहा है, उसे रोकना है।' मैंने सीन किया तो उसने कहा- 'नहीं, ऐसे नहीं।' फिर उसने दरवाजा बंद कर लिया और कुछ गलत करने की कोशिश की। मैंने तुरंत समझदारी से काम लिया और वहां से भागने में कामयाब हो गईं।' उस दिन के बाद जैस्मिन ने ठान लिया कि कभी भी होटल के कमरे में मीटिंग नहीं करेंगी।

जैस्मिन भसीन का वर्कफ्रंट

समय के साथ, जैस्मिन ने टीवी और पंजाबी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। वह 'अरदास सरबत दे भले दी', 'वॉर्निंग 2' और 'बदनाम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया, जिनमें 'बिग बॉस 14' और हाल ही में करण जौहर का होस्ट किया गया गेम-बेस्ड शो 'द ट्रेटर्स' शामिल है। इस शो में महीप कपूर, जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी थे। इस शो में उर्फी जावेद और निकिता लूथर विनर बने थे। फिलहाल, जैस्मिन ने अपने अगले प्रोजेक्ट का खुलासा नहीं किया है।

More from Filmibeat

Read more about: jasmin bhasin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X