Jasmin Bhasin ने Aly Goni संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम प्लान करेंगे...

Jasmin Bhasin On Marrying Aly Goni: अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के बहुत ही क्यूट कपल माने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सालों से उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वह जल्दी से जल्दी शादी कर ले। दोनों को डेट करते हुए तकरीबन 5 साल हो चुके हैं और बिग बॉस के दौरान हर किसी को पता चला था कि दोनों के बीच में कुछ चल रहा है।
तभी से लगातार अली गोनी और जैस्मिन भसीन के फैन्स चाहते हैं कि दोनों जल से जल्द एक हो जाए और शादी कर लें। अक्सर दोनों की शादी को लेकर कोई ना कोई अफवाह भी सामने आती रहती है। हाल ही में खबर के अनुसार टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने भी खुलासा किया था कि साल 2025 में दोनों शादी कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में जैस्मिन भसीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत के दौरान अली गोनी के साथ अपनी शादी को लेकर जैस्मिन भसीन ने बात की। उन्होंने कहा कि "जब से मैंने यह खबर सुनी है तभी से अली और मुझे बहुत हंसी आ रही है। मुझे यह भी नहीं पता कि इस खबर से कृष्णा का नाम क्यों जोड़ा जा रहा है। जब भी हम शादी का प्लान करेंगे तो आप सबको पता चल जाएगा।"
जैस्मिन भसीन ने आगे बात करते हुए कहा कि "यह खबर बताने वाले भी हम ही हैं। इसीलिए मैं अपने फैन्स से यही गुजारिश करुंगी कि इस तरीके की खबरों को ना फैलाएं। फिलहाल हम दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।" जैस्मिन भसीन के इस स्टेटमेंट के बाद में उनके फैंस का दिल पूरी तरीके से टूट गया है।
दरअसल जैस्मिन भसीन और अली गोनी के फैंस सोच रहे थे कि अब दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि फिलहाल ऐसा कुछ देखने के लिए शायद नहीं मिलेगा। बता दे कि दोनों ही टीवी के सबसे चर्चित कपल माने जाते हैं। फ्रेंड्स भी दोनों को देखना काफी पसंद करते हैं। हालांकि अभी दोनों अपने रिश्ते को वक्त दे रहे हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











