साथ रहने से पहले अली ने रखी थी जैस्मिन भसीन के सामने ऐसी शर्त, दोनों के अलग बेडरूम, किचन का भी बंटवारा और...

Jasmin Bhasin Aly Goni

Jasmin Bhasin Aly Goni Update: बॉलीवुड और टीवी की पॉपुलर जोड़ी जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने 2025 में अपने रिश्ते को एक नया मोड़ देते हुए एक ही छत के नीचे रहने का फैसला लिया। इस खुशखबरी से उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को शांति और समझदारी के साथ आगे बढ़ाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साथ रहने से पहले अली की एक खास शर्त थी?

अली की शर्त और पर्सनल स्पेस

अली और जैस्मिन कई सालों से रिलेशनशिप में हैं और 2018 से एक-दूसरे को जानते हैं। जब साथ रहने की बात आई तो अली ने साफ कह दिया कि उन्हें अपनी पर्सनल स्पेस चाहिए। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली ने खुलासा किया- "जब हमने साथ रहना शुरू किया तो सबसे बड़ा बदलाव यह आया कि हमारे अपने-अपने कमरे हैं। यह मेरी शर्त थी कि मुझे अपना स्पेस चाहिए और यही सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ।"

जैस्मिन का इंटीरियर का सपना

जैस्मिन न सिर्फ अली की पार्टनर हैं, बल्कि उन्होंने उनके घर के इंटीरियर को भी बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया है। खास बात यह है कि घर में दो किचन बनाए गए हैं-एक नॉनवेजिटेरियन के लिए और दूसरा पूरी तरह से शाकाहारी मेहमानों के लिए। ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया था कि बिग बॉस के बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे अली के साथ रहेंगी। उन्होंने याद किया- "जब हम घर ढूंढ़ रहे थे, अली ने मुझे अपना सपना बताया था कि उनका घर सफेद इंटीरियर वाला हो। उस समय हमने यह प्लान छोड़ दिया था, लेकिन मैंने ठान लिया था कि जब भी हमारा घर बनेगा, मैं इसे उसी सपने के मुताबिक डिजाइन करूंगी। पिछले कुछ महीनों से मैं इसी पर काम कर रही थी।"

नया घर, नई शुरुआत

अली और जैस्मिन ने जो घर चुना है, उसमें सभी लग्जरी और मॉडर्न सुविधाएं मौजूद हैं। यह वही सपना था जिसे दोनों लंबे समय से संजोए बैठे थे।

पुराने घर से भावुक विदाई

शिफ्टिंग से पहले अली ने अपने व्लॉग में पुराने अपार्टमेंट की झलक दिखाई थी। उन्होंने बताया कि यह घर उनके लिए सिर्फ चार दीवारें नहीं था, बल्कि वहां बिताए गए चार साल की यादें थीं। अली ने कहा- "मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं और जैस्मिन साथ रहने जा रहे हैं, लेकिन मन में एक उदासी भी है। इस घर से जुड़ी मेरी बहुत सारी यादें हैं, इसे छोड़ना मेरे लिए सबसे मुश्किल काम है।"

फैंस के लिए परफेक्ट कपल गोल्स

जैस्मिन और अली की यह नई शुरुआत फैंस के लिए कपल गोल्स से कम नहीं है। दोनों की कैमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए समझदारी यह साबित करती है कि रिश्ते में प्यार के साथ-साथ स्पेस और इज्जत भी बेहद जरूरी है।

गणपति बप्पा मोरया विवाद

आपको बता दें, पिछले दिनों अली और जैस्मिन गणेश विसर्जन में नजर आए थे, जहां जैस्मिन गणपति बप्पा मोरया चिल्ला-चिल्लाकर बोल रही थीं, वहीं अली चुपचाप खड़े थे। जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गए थे। इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए अली ने कहा था- 'मेरे धर्म में ये सब नहीं होता, लेकिन मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। उस वक्त मुझे समझ ही नहीं आ रहा था करना क्या है।'

More from Filmibeat

Read more about: jasmin bhasin aly goni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X