जैस्मिन भसीन ने किया अली से ब्रेकअप! नए पोस्ट में एक्ट्रेस ने खोली रिश्ते की सच्चाई, बोलीं- जज करना बंद करो...

jasmin bhasin

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं जैस्मिन भसीन जो आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ जाती हैं। बता दें कि बीते दिनों जैस्मिन भसीन की आंखों में दिक्कत हो गई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को कई दिनों तक आंखों पर पट्टी बांधकर रहना पड़ा था। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की आंखों में सुधार हुआ है और इन्फेक्शन कम हुआ है, लेकिन अब फिर एक्ट्रेस जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन अपनी आंखों की वजह से नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप की वजह से।

बीत दिन एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने दिल टूटने वाली बात कही थी। जैस्मिन भसीन ने अपने पोस्ट में लिखा था कि 'प्यार को लेकर सबसे अजीब चीज यह है कि इसका अहसास आपको तब होता है जब वह आपको छोड़ता है।' बता दें कि जैस्मिन भसीन के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। इस पोस्ट को देखने को बाद फैन्स को यही लगा कि शायद जैस्मिन भसीन और अली गोनी अलग हो गए हैं। फैन्स ने इस पोस्ट पर कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी थी। जहां एक यूजर ने कहा ब्रेकअप हो गया क्या तो वहीं दूसरे ने कहा ब्रेकअप लोडिंग, आप भी जल्दी करो।

बता दें कि जैस्मिन भसीन को इस कमेंट्स को पढ़कर बेहद गुस्सा आया और उन्होंने अपने नए पोस्ट में यह साफ किया है कि वह ब्रेकअप करने नहीं जा रही हैं। जी हां, जैस्मिन भसीन अपने नए पोस्ट में लिखती हैं कि 'याद रखिए शेयर की गई हर चीज जीवन की असलियत नहीं होती है। पोस्ट बस एक विचार भी हो सकते हैं। किसी की जिंदगी की खिड़की नहीं। जज करना और अनुमान लगाना बंद करें। इसकी बजाय दया और समझ फैलाएं।'

आपको बात दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन दोनों काफी लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं, लेकिन जब से दोनों बिग बॉस के घर का हिस्सा बने हैं तब से दोनों अपने रिश्ते में एक कदम और आगे आ चुके हैं। दोनों के बीच का बॉन्ड काफी स्ट्रांग है। वहीं अब फैन्स भी दोनों ने पूछते हैं कि दोनों अब शादी कब करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X