..................... Jannat Zubair's video with her father went viral, people got angry, says 'The entire family is shameless..' - Hindi Filmibeat

'तौबा तौबा पूरी फैमिली बेशर्म..' जन्नत जुबैर संग उनके पिता का ये वीडियो वायरल, भड़क गए लोग!

jannat zubair

सोशल मीडिया से आगे बढ़कर स्टार बन चुकीं जन्नत जुबैर इस वक्त बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी शख्स के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों ने दोनों को भला बुरा कहना शुरु कर दिया। बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि जन्नत जुबैर के पिता हैं। जी हां, इस वीडियो में ये काफी यंग नजर आ रहे जन्नत जुबैर के पिता हैं और उनकी मस्ती लोगों के पसंद नहीं आई है।

लोगों का कहना है कि इस तरह से बेशर्मी नहीं करनी चाहिए। जन्नत जुबैर अक्सर अपने भाई के साथ भी नजर आती हैं लेकिन अपने धर्म और काम को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। जब वो उमराह करने गईं थीं तब भी लोगों ने काफी खरी खोटी सुनाई थी।

क्या बोले लोग

जन्नत जुबैर की इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, बुड्ढा पागल हो गया है। एक ने लिखा, ''अस्तागफिरुल्लाह पुरी परिवार हाय बेशर्म है भाई।'' एक ने लिखा, बेटी का हराम माल खाके मस्ती आ गई। एक ने लिखा, अस्तागफिरुल्लाह कैसा परिवार है। एक ने लिखा, ''बाप बेटी कम और कुछ ज्यादा लग रहे हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

चर्चा में रहती हैं

जन्नत जुबैर ना सिर्फ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है बल्कि बेहतरीन डांसर और भी हैं। जन्नत जुबैर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी इंस्टा रील और वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। कभी अपने छोटे भाई के साथ तो कभी अपनी फैमिली के साथ वे इंस्टा पोस्ट करती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: jannat zubair
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X