शादी की खबरों के बीच Jannat Zubair ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को दिया तगड़ा झटका, Faisal Shaikh को किया अनफॉलो

Jannat Zubair

Jannat Zubair Unfollows Rumoured Boyfriend Faisal Shaikh: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को और हवा मिल गई है। यह कदम दोनों के इर्द-गिर्द शादी की नई अफवाहों के बीच उठाया गया है।

जन्नत ने फैसू को किया अनफॉलो

जन्नत इंस्टाग्राम पर केवल 68 अकाउंट फॉलो करती हैं और फैसल का ऑफिशियल हैंडल उनमें से नहीं है। हालांकि, मिस्टर फैसू जन्नत को अभी भी फॉलो करते हैं। जन्नत सबसे लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 49.6 मिलियन से अधिक फैंस हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने फैसू को अनफॉलो क्यों किया। ना तो जन्नत और ना ही फैसल ने अनफॉलो करने की घटना पर अभी तक ऑफिशियली कोई बयान दिया है।

जन्नत और फैजल के कथित रिश्ते के बारे में चर्चा हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के एक एपिसोड के बाद बढ़ गई, जिसमें फैजल एक कंटेस्टेंट हैं। होस्ट फराह खान ने मजाकिया अंदाज में फैजल की जन्नत से शादी का हिंट दिया, जिससे फैजल साफतौर से परेशान हो गए।

फराह खान ने छेड़ी थी शादी की बात

फैसल के खाना पकाने के हुनर की तारीफ करते हुए, फराह ने कमेंट किया कि उनकी मां अब उनसे रेसिपी पूछती होंगी। इस पर फैसल ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- "ये शो के बाद तो मेरी पक्की शादी हो जाएगी।" मौके का फायदा उठाते हुए फराह ने चिढ़ाते हुए जवाब दिया- "मैं तो करा के ही रहूंगी तेरी शादी। जन्नत की सैर तो कराऊंगी मैं," जिसे सुनकर फैसल शरमा गए।

फैजल ने खुद को बताया सिंगल

लगातार अटकलों के बावजूद फैजल ने जन्नत के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक संबंध से इनकार किया है। ETimes के साथ पहले के एक इंटरव्यू में, उन्होंने अफवाहों के बारे में बात करते हुए कहा उन्होंने कहा था- "हम सालों से दोस्त हैं और बहुत अच्छे दोस्त बने रहेंगे। हमने साथ में कई प्रोजेक्ट किए हैं और आगे भी करेंगे। लोगो को ऐसा बहुत लगता है, पर ऐसा कुछ भी नहीं है। जरूरी नहीं जो ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री है वो ऑफस्क्रीन भी हो। ऑफस्क्रीन, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं सिंगल हू।"

Mr Faisu ने अपने वायरल TikTok वीडियो के जरिए पब्लिसिटी पाई। 2023 में, उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लिया था। जहां वे पहले रनर-अप के रूप में उभरे। बाद में, उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में हिस्सा लिया। जन्नत और फैजल को लाफ्टर शेफ्स में साथ देखा गया था, साथ ही स्प्लिट्सविला के नए सीजन में स्पेशल गेस्ट के रूप में भी देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: jannat zubair
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X