'बाबू सोना मोना' की दीवानी हुई जन्नत जुबैर, कभी मौनी रॉय के साथ तो कभी रुबीना के साथ बनाई ऐसी रील

Jannat Zubair

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली जन्नत जुबैर उन हसीनाओं में गिनी जाती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जन्नत जुबैर रहमानी अपनी हम उम्र उन हसीनाओं में टॉप पर है जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। जन्नत जुबेर को 45.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

जन्नत जुबैर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी इंस्टा रील और वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। कभी अपने छोटे भाई के साथ तो कभी अपनी फैमिली के साथ वे इंस्टा पोस्ट करती हैं। हाल ही में जन्नत ने टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ भी इंस्टा रील शेयर की थी, वहीं उन्होंने हाल ही में रूबीना दिलाईक के साथ भी अपनी वीडियो पोस्ट की है।

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह से जन्नत ने इंस्टा रील बनाई है। अनुष्का सेन हो या फिर शिवांगी जोशी हो, यह सभी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ इंस्टा रील बना चुकी हैं। इसके अलावा भी अपने हॉट लुक और मैगजीन कवर के कारण जन्नत जुबैर चर्चा में रहती है। जन्नत जुबैर ना सिर्फ एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है बल्कि बेहतरीन डांसर और भी हैं।

जन्नत जुबैर की पॉपुलर भी ऐसी है कि वे इंस्टा पर कोई रील, फोटो या वीडियो पोस्ट करती है तो लाखों लाइक उन्हें तुरंत मिलते हैं। रुबीना के साथ उन्होंने कुछ ही घंटे पहले जब अपना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे बाबू सोना मोना पर डांस करती नजर आ रही हैं तो उसे लगभग 4 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं बीते दिन जब उन्होंने मौनी रॉय के साथ बाबू सोना मोना पर इंस्टा रील बनाकर पोस्ट किया तो उसे लगभग 9 लाख 50 हजार लोगों ने लाइक किया। इसी तरह से उनकी एक-एक इंस्टा रील पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं।

बताते चलें, बाबू सोना मोना जन्नत जुबैर का अपना खुद का सॉन्ग है, जिसकी सिंगर खुद जन्नत जुबैर हैं और उसे क्रिएट जुबैर रहमानी ने ही किया है। इसीलिए वे इसके प्रमोशन के तहत अपने दोस्त और फेमस स्टार्स के साथ इस गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X