बिग बॉस से Jannat Zubair को हर साल आता है ऑफर, फिर क्यों सलमान खान के शो नहीं जाना चाहती एक्ट्रेस?

Jannat Zubair On Bigg Boss: जन्नत जुबैर टेलीविजन की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आज किसी भी पहचान के मोहताज भी नहीं है। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह काफी सारे रियलिटी शोज में भी नजर आती हैं। बेहद कम उम्र में उन्होंने अच्छा खास मुकाम हासिल किया है।
अभी तक जन्नत जुबैर को खतरों के खिलाड़ी 12 से लेकर लाफ्टर शेफ़्स जैसे रियलिटी शोज में देखा जा चुका है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जन्नत को कई और शोज में भी देखा गया है। लेकिन अभी तक बिग बॉस में वह नजर नहीं आई है और हाल ही में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें हर साल शो का ऑफर आता है। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि आखिरकार वह इस शो में क्यों नहीं जाती।
जन्नत जुबैर ने हाल ही में पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस में न जाने के पीछे का कारण बताया है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने कहा कि "मैं ईमानदारी से बताऊं तो मुझे शो देखना बहुत अच्छा लगता है। भले ही मैं पिछले कुछ सीजन नहीं देखे हैं लेकिन कई लोगों ने मुझे यह भी कहा है कि जन्नत तुमको शो में जाना ही होगा।"
जन्नत जुबैर से होस्ट ने सवाल करते हुए कहा कि क्या कभी उनको बिग बॉस के लिए कांटेक्ट किया गया है। तो एक्ट्रेस ने कहा कि "हां कई बार। मुझे तो यह शो बहुत अच्छा लगता है और मैं इसको देखना भी एंजॉय करती हूं। लेकिन मैं इसमें पार्टिसिपेट नहीं कर सकती हूं। दरअसल मुझे घर में लंबे समय तक रहना होगा और मैं किसी से कांटेक्ट भी नहीं कर पाऊंगी।"
जन्नत जुबैर ने आगे कहा कि क्या होगा अगर मुझे घर की याद आने लग जाए? क्या होगा अगर कुछ हो जाए? इस तरीके की बातें मेरे दिमाग में चलती रहें। अभिनेत्री ने कहा कि वह बहुत ज्यादा सोचने वाली लड़की है और इसीलिए उनकी यह सबसे बड़ी दिक्कत है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं इसके लिए तैयार हूं। शायद मैं तैयार भी हूं लेकिन मन कर रही हूं। मैं इसको सिर्फ बाहर से ही देखना पसंद करती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











