9 साल की उम्र से शुरुआत किया करियर, आज बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही ये बच्ची, पहचाना कौन?

Jannat Zubair Childhood Photo: टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 9 साल की उम्र में टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन अभी के वक्त में टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी वह काम कर चुकी हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जन्नत जुबैर की।
जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है और आपको बता दें कि उन्होंने बहुत कम उम्र में एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया। जिसको प्राप्त करने के लिए पूरी उम्र गुजर जाती है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी एक बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है और इसमें वह ब्लू कलर की फ्रॉक और मोर पंख के इयररिंग्स पहने हुए नजर आ रही हैं।
जन्नत जुबैर कि इस तस्वीर में वह काफी क्यूट नजर आ रही है और आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दे कि उनका जन्म 29 अगस्त 2001 में हुआ था और सिर्फ 9 साल की उम्र से ही वह टीवी इंडस्ट्री पर काम करना शुरू कर गई थी।
जन्नत जुबैर को सबसे पहले सीरियल 'दिल मिल गए' में देखा गया था। बाद में वह 'फुलवा' नाम के एक शो में नजर आई थी। इसी के अलावा वह तू आशिकी और भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में देखा गया था और वह पंजाबी फिल्म कुलचे छोले में भी नजर आई थी।
इसी के अलावा 2018 में जन्नत जुबैर को बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी के साथ में देखा गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक काफी मशहूर हो चुकी है। उन्हें इंडस्ट्री में 13 साल हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 20 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।


Click it and Unblock the Notifications











