..................... Jannat Zubair- 'इसीलिए उमराह करने गई थी, कलंक है', भाई के साथ डांस करने पर ट्रोल हुईं जन्नत जुबैर Jannat Zubair danced wearing such a dress with her brother Ayan, trolled badly on Umrah! - Hindi Filmibeat

Jannat Zubair- 'इसीलिए उमराह करने गई थी, कलंक है', भाई के साथ ऐसे डांस करने पर ट्रोल हुईं जन्नत जुबैर!

jannat zubair

जन्नत जुबैर और उनका भाई अयान काफी चर्चा में रहते हैं और अयान ने कुछ फिल्म में भी चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया है। हालांकि इस वक्त दोनों काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैँ। बता दें कि जन्नत जुबैर और अयान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

व्हाइड बोल्ड ड्रेस में जन्नत जुबैर ने अपने भाई के साथ कमर मटाकाई है और ये बात कई लोगों नागवार जुगरी है। इसका एक कारण ये भी है दोनों हाल ही में मक्का उमराह करने पहुंचे थे और इसके उनका ये डांस लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया है।

यही कारण है कि जन्नत और उनके भाई को लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं और ऐसी ऐसी बातें कह रहे हैं जो कि आपको चौकाने वाली हैं। एक ने लिखा है, ''ये हज और उमराह क्या नाम कमाने के लिये गए थे क्या, अल्लाह से डरो।''

एक ने लिखा, ''वह यार अब उमराह कर के आई....फिर ऐसी हरकत.. क्या मुह दिखाएगी अल्लाह पाक के पास।'' एक ने लिखा, ''उमराह करने के बाद भी इतनी ओवर ड्रेसिंग पहनती है अल्लाह हिदायत दे।''

एक ने लिखा, ''कलंक हैं ये लोग।'' इस तरह से लोग दोनों को काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैँ। बता दें कि जन्नत जुबैर ने किसी भी ट्रोलर को जवाब नहीं दिया है और अयान का भी रिएक्शन इसको लेकर सामने नहीं आया है।

बता दें कि जन्नत जुबैर को लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं और कहा जाता है कि उनकी एक झलक के लिए लोग दीवाने रहते हैं। जन्नत जुबैर ने कुछ रियालिटी शोज भी किए हैं और उनको काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो एक एलबम सॉन्ग का हिस्सा भी रही हैं।

Read more about: jannat zubair bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X