23 साल की जन्नत जुबैर ने फैन फॉलोइंग में शाहरुख खान को भी छोड़ा पीछे, बोलीं- उनकी कोई भी तुलना नहीं...

Jannat Zubair Beats Shah Rukh Khan In Instagram Fan Following

Jannat Zubair Beats Shah Rukh Khan In Instagram Fan Following: टीवी पर फुलवा का किरदार निभा कर फेमस हुई जन्नत जुबैर आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 23 साल की उम्र में एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। लेकिन अब वह बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स को भी फैन फॉलोइंग में पीछे छोड़ रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार जैसे सिलेब्रिटीज को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में पीछे छोड़ चुकी है। लेकिन अब हाल ही में जन्नत ने ही बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ने पर अपना रिएक्शन दिया है।

शाहरुख खान के 47.7 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर है। ऋतिक रोशन के 48 मिलियन फॉलोअर्स है। लेकिन जन्नत के इंस्टाग्राम पर 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसी की वजह से वह इस समय डिजिटल सेंसेशन बन चुकी है और हाल ही में खुद जन्नत ने भी इस अचीवमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है।

जन्नत इस पर रिएक्शन देते हुए कहती है कि "कुछ भी वो SRK हैं। उनके बीच में कोई भी तुलना नहीं है। किंग खान एक अल्टीमेट किंग है और फॉलोअर्स इसमें मायने नहीं रखते हैं।" अब लगातार फैंस भी इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है की जन्नत बहुत स्वीट है और डाउन टू अर्थ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने फुलवा और तू आशिकी जैसे शोज में काम किया। अभी के वक्त में वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी काफी पसंद की जाती है। उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में भी देखा गया था और वह टॉप 4 फाइनलिस्ट रह चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: jannat zubair shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X