जन्नत जुबैर- फैसल शेख के ब्रेकअप पर अयान ने दिया फर्स्ट रिएक्शन, कह डाली चौकाने वाली बात

Jannat Zubair faisal shaikh ayaan

Ayaan Zubair On Jannat-Faisu Break Up- जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसू को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस वक्त उनके रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जन्नत और फैसू किसी पहचान के मोहताज नहीं है और लगातार काम कर रहे हैं।

टीवी जगत में भी अब दोनों का बड़ा नाम है। हालांकि कुछ समय से दोनों लेकर खबरें आ रहीं थीं कि उनका ब्रेकअप हो गया है और इसको बाद फैसू काफी टूट गए हैं। कुछ समय पहले पता चला था कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अब फाइनली अलग हो गए हैं।

इसको लेकर दोनों ने खुलकर बात तो नहीं है लेकिन जन्नत जुबैर के भाई अयान ने इनके रिश्ते को लेकर बात की है। इस दौरान अयान फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत कर रहे थे।

अयान ने दिया जवाब

अयान से पूछा गया था कि कथित तौर पर जन्नत का फैसू से ब्रेकअप हुआ है तो इससे वो कैसे निपट रही हैं। इसपर अयान ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इससे निपटने के लिए कुछ भी है"। इसके बाद लोग हैरान हैं कि अयान आखिर क्या कहना चाहते हैं। अब उनका ब्रेकअप हुआ है या नहीं इसको लेकर अयान ने कुछ क्लियर नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में जन्नत और फैसू एक साथ नजर आते हैं या नहीं।

कैसे शुरु हुई चर्चा

जन्नत जुबैर और फैसल शेख ने अपने रिश्तों को लेकर कभी भी पब्लिक में बात नहीं की थी। इन दोनों के अलगाव की खबरें तब सामने आईं थीं जब दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था।

इसके अलावा फैसू ने शो के दौरान ये भी कहा था कि वो कुछ पर्सनल समस्याओं से जूझ रहे हैं। फैसू और जन्नत दोनों टिकटॉक के वक्त मशहूर हुए थे और आज भी लोग मिलियंस में उनको फॉलो करते हैं। दोनों ने साथ में काफी काम किया है और एलबम में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल आप देखिए अयान का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: jannat zubair
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X