गोपी बहू, अक्षरा और आनंदी के जगिया संग मनाएं कृष्ण का जन्मदिन

Janmashtami
मच गया शोर सारी नगरी रे सारी नगरी रे ,
आया बिरज का ग्वाला संभाल तेरी गगरी रे।

होली हो या दीवाली, रक्षाबंधन हो या फिर कृष्ण जन्माष्टमी टेलीविजन की दुनिया में हर त्योहार बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। आज भी कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान टेलीवीजन के चहेते परिवार वाले धूम धाम से इस उत्सव को मनाने में जुटे हुए हैं। फिर चाहे वो 'बालिका वधू' की आनंदी का जगिया हो या फिर गोपी बहू का अहम हर कोई नंद लाल का जन्मदिन मनाने में जुटे हुए हैं।

टेलीविजन की दुनिया में सबसे ज्यादा धूम मचा रहे सीरियल्स में आज रात कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा और दही हांडी का आयोजन किया जा रहा है। 'पवित्र रिश्ता' में तो हर साल की तरह इस साल भी काफी मानव और अर्चना एक साथ दही हांडी में भाग लेंगे। लेकिन इस बार जो खास बात है वो ये है कि पूर्वी का प्यार अर्जुन इस बार अर्चना के चॉल में आयोजित दही हांडी में भाग लेगा और इस बार मानव की जगह वो दही हांडी को तोड़ेगा।

दूसरी तरफ 'साथिया' में गोपी और राशी दोनों बहनें मिलकर अपने घर को कृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजाएंगी और मिलकर कृष्ण की पूजा करेंगी। हमेशा चुप रहने वाला अहम भी इस बार जन्माष्टमी में दही हांडी की प्रतियोगिता में भाग लेगा और साथ ही अपने छोटे भाई जिगर के साथ मिलकर धमाल मचाएगा।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के नन्हे डुग्गू यानी नक्श की ये पहली जन्माष्टमी है और इसलिए अक्षरा उसे बाल गोपाल के कपड़े पहना कर नन्हें श्रीकृष्ण के रुप में सजा रही है। साथ ही अक्षरा की दोस्त और भाभी की बेटी अनन्या को नन्ही राधा के रुप में सजाया जा रहा है।

तो आज रात आप भी शामिल हो जाईये अपने फेवरेट टीवी परिवार के साथ और मनाइये कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X