जमाई राजा-2 से नंबर 1 जोड़ी निया शर्मा-रवि दुबे की वापसी, लव स्टोरी में एक्स का ट्विस्ट
जमाई राजा के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से इस शो के सीजन 2 को लाए जाने की मांग की जा रही थी। आखिरकार फैंस की मांग पूरी होगी। जमाई राजा अपने सीजन 2 के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है। लीड कास्ट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि मेकर्स ने जमाई राजा का चेहरा रवि दूबे और निया शर्मा को लीड स्टार्स के तौर पर कास्ट किया है। इस शो ने दर्शकों के दिल पर ढाई साल तक राज किया। बीच में निया शर्मा ये शो छोड़कर चली भी गई थीं। निया ने बताया था कि वह अब खुद को नया अवसर के लिए आगे बढ़ाना चाहती हैं।

रवि दूबे इस शो के साथ शुरू से लेकर अंत तक बने रहें। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि रवि दूबे के करियर के लिए जमाई राजा काफी लकी साबित हुआ। इस शो ने उन्हें लोकप्रियता होने के साथ टीवी इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक भी दिया। निया शर्मा और रवि दूबे के इस शो को हर वीक जबरदस्त टीआरपी भी मिलती रही । चैनल एक बार फिर से इस सुपरहिट शो को लांच करने की तैयारी में है।


Click it and Unblock the Notifications











