जमाई राजा 2.0 का इंतजार हुआ खत्म, रवि दुबे- निया शर्मा का दिलचस्प कमबैक
निया शर्मा और रवि दूबे की जोड़ी जमाई राजा 2 के साथ वापसी कर रही है। दिलचस्प ये है कि इस बार टीवी पर नहीं बल्कि वेब सीरीज के तौर पर। कास्ट और कहानी को इस बार काफी नए फ्लेवर में पेश किया जा रहा है। इसके टीजर को काफी पसंद किया गया है।
जहां पर एक बार फिर घर के जमाई बनकर रवि दूबे बदले की कहानी लिखने के लिए तैयार हैं। साथ ही निया और रवि दूबे के बीच बोल्ड सीन भी देखने को मिलेगा। एक्शन, रोमांस और ड्रामा। जमाई राजा 2.0 जबरदस्त तरीक से तीन साल बाद वापसी कर रहा है।

फैंस लंबे समय से दोनों की जोड़ी की वापसी की मांग कर रहे थे। बता दें कि 10 सितंबर से जी5 पर इसे देखा जा सकता है।ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि रवि दूबे के करियर के लिए जमाई राजा काफी लकी साबित हुआ।
इस शो ने उन्हें लोकप्रियता होने के साथ टीवी इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक भी दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेब सीरीज की बढ़ती हुई मांग के बीच इसे शो के तौर पर नहीं बल्कि वेब के रूप में लाने का फैसला मेकर्स ने लिया है।
यहां देखिए खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











