अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की संस्पेंस- थ्रिलर सीरिज "पाताल लोक" के लिए पहली पसंद थे ये एक्टर!
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की आगामी सीरिज "पाताल लोक" अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह बहुप्रतीक्षित सीरिज 15 मई, 2020 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी जिसमें मुख्य भूमिका में जयदीप अहलावत नज़र आएंगे। शो के निर्माता, सुदीप शर्मा बताते हैं कि कैसे जयदीप इस भूमिका के लिए उनकी पहली पसंद थे।
सुदीप शर्मा ने एनएच 10 और उड़ता पंजाब जैसी फिल्में लिखी हैं। पाताल लोक पर बात करते हुए उन्होंने अपने इंटरव्यू से कुछ अंदरूनी जानकारी शेयर की है। वह लिखते है, "मुझे विश्वास था कि मैं जयदीप को पाताल लोक में मुख्य भूमिका में देखना चाहता हूं। मैंने उनके साथ पहले कभी काम नहीं किया है, लेकिन स्क्रीन पर उनके प्रयास की हमेशा प्रशंसा की है। मुझे पता था कि जयदीप हरियाणा से हैं और इस भूमिका में प्रामाणिकता ला सकते हैं।

निर्माता ने कहा, हमारे लिए बोनस यह था कि उनके मित्र और परिवार के कई सदस्य भारतीय पुलिस बल और सेना का हिस्सा हैं, जिस वजह से उन्हें अपने किरदार में अच्छे से फिट होने की प्रक्रिया में मदद मिली है। जयदीप का किरदार इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी हमें जीवित रहने के खेल में एक शानदार सबक सिखाते हुए नज़र आएगा।
ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही, सीरीज़ के किरदारों और कंटेंट ने दर्शकों को प्रभावित कर दिया है। इस सीरिजमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जयदीप अहलावत, नीरज कबी, अभिषेक बनर्जी और गुलपनाग। इसे प्रोड्यूस किया है अनुष्का शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ ने। इस सीरिज के साथ अनुष्का शर्मा प्रोड्यूसर के तौर पर डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications