जयदीप अहलावत और जीशान अय्यूब की सीरीज 'ब्लड ब्रदर्स' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखिए VIDEO

By Filmibeat Desk

ब्लडी ब्रदर्स' का 18 मार्च को ZEE5 पर प्रीमियर होगा। शाद अली द्वारा निर्देशित और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के एसोसिएशन से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, 'ब्लडी ब्रदर्स' का 18 मार्च को ZEE5 पर प्रीमियर होगा। इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में जयदीप अहलावत और जीशान अय्यूब के साथ सतीश कौशिक, श्रुति सेठ, टीना देसाई, जितेंद्र जोशी, माया अलग, मुग्धा गोडसे और यूरी सूरी सहायक रोल में दिखाई देंगे. बता दें, ब्लडी ब्रदर्स ब्रिटिश मिस्ट्री थ्रिलर 'गिल्ट' का इंडियन वर्जन है।जैसा कि ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ब्लडी ब्रदर्स की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है।

जयदीप अहलावत, जग्गी की भूमिका में और जीशान अय्यूब, दलजीत की भूमिका में हैं. ट्रेलर में देख सकते हैं कि एक दुखद कार दुर्घटना होने पर इन दोनों की लाइफ नियंत्रण से बाहर हो जाती है। सच्चाई को छुपाने के लिए झूठ बोलने का सिलसिला शुरू होता है और जैसे-जैसे झूठ बोलना बढ़ता जाता है इसमें और अधिक लोग शामिल होते जाते हैं।

Blood Brothers

आखिर में दोनों भाइयों का इस पूरी गंभीर स्थिति से बचना मुश्किल हो जाता है। अब देखने वाली बात यह है कि ये भाई कितनी दूर तक झूठ को संभाल पाते हैं और इसके परिणाम कितने गंभीर होते हैं? दमदार एक्टिंग और दिलचस्प कहानी से भरपूर, 'ब्लडी ब्रदर्स' भाईचारे, रिश्तों, अपराध और ड्रामा की एक मजेदार ट्विस्टेड कहानी है।जीशान अय्यूब ने कहा, "यह शो बेहद मजेदार रहा है।

ऊटी में एक खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग करने से लेकर, बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम करने और लाइफटाइम के लिए एक रिलेशन बनाने और इस तरह की इमोशनल भूमिका निभाने तक, ब्लडी ब्रदर्स में शानदार अनुभव रहा है। ये प्रोजेक्ट मेरे जीवन के सबसे संतुष्टिदायक प्रोजेक्ट में से एक है। हमने स्क्रीन के बाहर जो भाईचारा शेयर किया, वह ऑन-स्क्रीन देखा जा सकता है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसका आनंद लेंगे। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X