Bigg Boss OTT 2: जैड और आकांक्षा के किस पर भड़के यूजर्स, सलमान खान की भी लगाई क्लास

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 काफ़ी सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं इस शो में कंटेस्टेंट भी काफी ज्यादा अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल जैड और आकांक्षा का एक लिप लॉक किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब खुलेआम ऐसा वीडियो वायरल हो गया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ सलमान खान, जिन्होंने इस बात का दावा किया था कि इस बिग बॉस सीजन को वह एक फैमिली शो बनाएंगे। लेकिन जब से सोशल मीडिया पर इस किसिंग वीडियो को लोगों ने देखा है तभी से वह भड़क गए हैं। इतना ही नहीं अब सलमान खान की कही बात पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं।
Recommended Video
जैड और आकांक्षा ने 30 सेकेंड तक एक दूसरे को किया किस
लेकिन अगर हम पूरे मामले की बात करें तो आपको बता दें कि ब्लैक और वाइट टीम के बीच में एक टास्क हुआ। उसी वक्त जैड और आकांक्षा को एक दूसरे को किस करने का भी डेयर मिल गया था। लेकिन अविनाश सचदेवा ने इस बात की घोषणा तब कर दी जब पूरी टीम इस बात पर चर्चा करने में लगी हुई थी कि किस कितने वक्त के लिए होगी। जिसके बाद में सब ने डिसाइड किया कि 30 सैकेंड तक किस रखनी चाहिए। जिसके बाद में आकांक्षा और जैड ने मुस्कुराते हुए एक दूसरे को किस करना शुरू कर दिया और बाकी के सारे घर वाले भी हूट करते हुए वायरल वीडियो में नजर आए।
वीडियो पर फैंस ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
लेकिन अब दूसरी तरफ जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही पूरे इंटरनेट पर बवाल मच गया। एक तरफ तो लोग इसका मजाक बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। बता दें कि लोग इस वीडियो को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि "आकांक्षा और जैड लिप किस कर लेंगे। मुझे ऐसा लग रहा है कि सिर्फ एक यही टास्क जैड अच्छी तरह से कर पाएंगे। दोनों ने इस टास्क को बहुत ही शिद्दत से पूरा किया है।" वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि "इस बार बहुत ही ज्यादा अनफिल्टर्ड और बिना सेंसर के इन्होंने किया है। "
सलमान खान पर भड़के दर्शक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस टास्क के खत्म हो जाने के बाद में जैड ने अविनाश को कहां की आकांक्षा बहुत ही बुरी किसर है। जिसके बाद में एक्ट्रेस भी हंसने लग जाती है। देखने को मिला है कि जैड पहले दिल से ही आकांक्षा को पसंद करने लगे हैं। लेकिन अब यह कहानी किस पर आकर रुक गई है। अब जल्दी ही फैंस को वीकेंड का वार का इंतजार है और लोग जानना चाहते हैं कि सलमान खान आकर इन दोनों को क्या नसीहत देंगे? जब इस शो की शुरुआत की गई थी तो सलमान खान ने इस बात का दावा किया था कि यह एक फैमिली शो के रूप में दर्शाया जाएगा और अब उनके दावों की पोल खुल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











