ऋतिक-अक्षय के बाद इस एक्ट्रेस ने किया 'कॉमेडी नाइट्स' में आने से मना!
इन दिनों कृष्णा के शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ में आने से हर कोई स्टार बच रहा है। इसका कारण है बेइज्जती। पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन अपने आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने इस शो में नहीं आएंगे, क्योंकि जब पिछली बार वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए थे, तो उनका अनुभव कुछ अच्छा नहीं रहा था।

इसी के साथ इसमें उनका साथ देने के लिए उतर आई हैं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस। जी हां...जैकलीन ने भी कृष्णा के शो में अपनी आने वाली फिल्म ढीशूम का प्रमोशन करने के लिए आने से मना कर दिया है। सूत्रों के अनुसार हाउसफुल 3 को प्रमोट करने के लिए जब फिल्म की पूरी टीम इस शो में पहुंची थी, तब लीज़ा हेडन पर नस्लीय टिप्पणी की गई थी। इससे जैकलीन काफी डर गई हैं।
PICS..प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के बाद..आ गई मौनी रॉय की हमशक्ल!
उनका कहना है कि इस एपिसोड का काफी हिस्सा एडिट किया गया है, जो मज़ाक नहीं बल्कि बेइज्ज़ती थी। इसी के साथ बताया ये भी जा रहा है कि फिल्म के स्टार जॉन अब्राहिम और वरुण धवन ने भी कॉमेडी नाइट्स बचाओ में आने का विचार छोड़ दिया है।
'डीजे वाली गर्ल' का बिकिनी लुक...देखकर रह जाएंगे दंग!
आपको बता दें कि इससे पहले खबर थी कि ऋतिक रोशन अपनी फिल्म मोहनजोदारो को प्रमोट करने के लिए झलक दिखलाजा के सीज़न 9 में आएंगे, लेकिन उन्होंने उस शो में आने से भी मना कर दिया। दरअसल चैनल की डिमांड थी कि ऋतिक झलक दिखलाजा के साथ-साथ कॉमेडी नाइट्स बचाओ में भी आए। ये फॉर्मेंट ऋतिक को पसंद नहीं आया और दोनों ही शो में आने से उन्होंने मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











