Pics- सलमान की श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन बिग बॉस के मंच पर!
सलमान खान की फिल्म किक ने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज के करियर को इतनी जोरदार किक दी कि आज उनके हाथों में कई बड़े बैनर की फिल्में हैं। जैकलीन जो कभी मल्टीस्टारर फिल्मों में मात्र एक शोपीस की तरह नज़र आ जाया करती थीं वो ही आज बॉलीवुड के टॉप के स्टार्स के साथ लीड रोल में नज़र आती हैं।
इतना ही नहीं बल्कि जैकलीन को प्रमोट करने के बाद अब सलमान खान जैकलीन की फिल्मों को भी प्रमोट करने से पीछे नहीं हट रहे। हाल ही में जैकलीन अपने को-स्टार अर्जुन रामपाल के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस 8 के मंच पर नज़र आईं। जैकलीन अपनी फिल्म को प्रमोट करने बिग बॉस के घर के अंदर भी गयीं और अर्जुन रामपाल के साथ मिलकर घरवालों को कुछ टास्क दिये और काफी मस्ती की।
आइये देखते हैं कुछ तस्वीरें जैकलीन व अर्जुन की सलमान के शो बिग बॉस 8 पर रॉय फिल्म के प्रमोशन के दौरान।


Click it and Unblock the Notifications